अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने पाकिस्तान के 'दोस्त' तुर्की को दिया झटका, टर्किश कंपनी के साथ खत्म की पार्टनरशिप

Adani Airport News: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच तुर्की ने पाकिस्तान को खुलकर समर्थन किया था। इसको लेकर भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया था। केंद्र सरकार देशभर में तुर्की निवेश वाले प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करा रही है। विदेश मंत्रालय ने तुर्की के नए राजदूत का परिचय समारोह भी स्थगित कर दिया है। सोशल मीडिया पर भारतीय पब्लिक बॉयकॉट तुर्की कैंपेन चला रहे हैं। अब भारत के उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने तुर्की को बड़ा झटका दिया है।

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने बड़ा फैसला लेते हुए मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस के लिए तुर्की की कंपनी सेलेबी के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म कर दी है। कहा जा रहा है कि ये फैसला भारत सरकार के आदेश के बाद लिया गया है। अडानी एयरपोर्ट ने कहा कि उसने मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सेलेबी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौते को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है।

Adani Airport News

मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट ने क्या कहा?

मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट के प्रवक्ताओं ने भी इसकी पुष्टि की है। मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर से एक बयान में एक प्रवक्ता ने कहा, "सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के भारत सरकार के फैसले के बाद, हमने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) और अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआईए) पर सेलेबी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग रियायत समझौते को समाप्त कर दिया है।"

इसने यह भी कहा कि सेलेबी को निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी ग्राउंड हैंडलिंग सुविधाओं को तुरंत कंपनी को सौंपने का निर्देश दिया गया है। इन रियायत समझौतों को खत्म करने का फैसला केंद्र सरकार द्वारा तुर्की विमानन फर्म की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के बाद लिया गया था।

इसने कहा कि अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग मुंबई और अहमदाबाद हवाई अड्डों के साथ-साथ मैंगलोर, गुवाहाटी, जयपुर, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों का स्वामित्व और संचालन करती है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सेलेबी को सारा काम सौंपने का आदेश दिया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत आने वाले ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। जिसके बाद सेलेबी को फौरन अपना सारा काम अडानी को सौंपने का आदेश दिया गया।

कंपनी ने कहा, "CSMIA और SVPIA में सेलेबी के सभी मौजूदा कर्मचारियों को उनकी मौजूदा रोजगार शर्तों के आधार पर नई ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।'' प्रवक्ता ने कहा, "हमारे हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग संचालन अप्रभावित रहेगा। हम सेवा और राष्ट्रीय हित के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+