JNU मामले को लेकर इस डायरेक्‍टर ने स्‍वरा भास्‍कर पर किया भद्दा कमेंट, एक्‍ट्रेस ने धो डाला

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हालांकि अक्‍सर ही उन्‍हें उनकी राय को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। वो ट्रोलर्स को जवाब देने में भी कोई कसर नहीं छोड़तीं। हाल ही में फिल्‍म ड्रीम गर्ल के डायरेक्‍टर राज शांडिल्‍य ने ने स्वरा भास्कर का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया। वो जेएनयू मामले पर स्‍वारा पर निशाना साध रहे थे। ऐसा करते हुए वो शब्‍दों की सारी हदें लांघ गए। राज शांडिल्य ने कहा कि स्वरा भास्कर से ज्यादा तो दैनिक भास्कर बिकता है। इस बात को लेकर स्वरा भास्कर ने न केवल राज शांडिल्य को करारा जवाब दिया, बल्कि उन्हें ट्विटर पर ही आईना भी दिखा दिया। जानिए क्‍या कहा स्‍वरा भास्‍कर ने।

स्‍वरा ने कहा- आप भी सस्ती हरकतों के बारे में थोड़ा सोच लेना

स्‍वरा ने कहा- आप भी सस्ती हरकतों के बारे में थोड़ा सोच लेना

राज शांडिल्य ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए स्वरा के लिए लिखा कि 'सस्ती चीजों पर ध्यान न दें...स्वरा भास्कर से महंगा दैनिक भास्कर बिकता है ।' स्वरा ने राज शांडिल्य के आपत्तिजनक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'अगली बार रोल ऑफर करने और आपकी फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने की रिक्वेस्ट वाले मैसेज भेजने से पहले आप भी सस्ती हरकतों के बारे में थोड़ा सोच लेना । गुड लक सर ।'

स्‍वरा भास्‍कर के जवाब के बाद राज शांडिल्य ने मांगी माफी

स्‍वरा भास्‍कर के जवाब के बाद राज शांडिल्य ने मांगी माफी

सोशल मीडि्या पर विवाद बढ़ता देख राज ने अपने बयान के लिए स्वरा से माफ़ी मांगी लेकिन साथ ही एक नसीहत भी दे डाली । उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मेरी बातें यदि आपको ठीक नहीं लगी तो दिल से माफी । लेकिन एक गुजारिश आपसे भी है कि आप भी किसी के बारे में कुछ बोलने से पहले सोचा करें चाहे वो देश हो लोग हों या फिर कोई व्यक्ति विशेष । रही बात मेरी तो अगली बार रोल ऑफर जरूर करूंगा क्योंकि मुझे आपके एक्टर होने पर कोई आपत्ति नहीं है ।'

इसपर भी शांत नहीं हुईं स्‍वरा, फिर दिया करारा जवाब

इसपर भी शांत नहीं हुईं स्‍वरा, फिर दिया करारा जवाब

डायरेक्टर राज शांडिल्य का माफी मांगने का अंदाज स्वरा को रास नहीं आया और उन्होंने फिर से इस पर रिऐक्शन देते हुए लिखा, 'यदि??? सस्ती, बिकाऊ ऐसी ओछी बातों पर एक नॉर्मल शालीन इंसान को आपत्ति ही होगी! और सर बोलने और टाइप करने से पहले आप नहीं सोच रहे! हम तो विचारधारा और तर्क पर विरोध करते हैं, पर्सनल आप हो रहे हैं। और आप या मैं किसी के ऐक्टर या नागरिक भी होने पर किस हक से आपत्ति जता सकते हैं?

CAA-NRC को लेकर विरोध कर रही हैं स्‍वरा भास्‍कर

CAA-NRC को लेकर विरोध कर रही हैं स्‍वरा भास्‍कर

स्वरा भास्कर इन दिनों स्वरा CAA और NRC को लेकर विरोध जाहिर कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। बीबीसी के इस वीडियो में स्वरा कह रही थीं- मुझे डर लग रहा है। मेरे पास कोई डिग्री नहीं है। मेरे पास कोई जन्म प्रमाण पत्र नहीं है मेरे पास मेरे बाप दादा की जमीन के कागजात नहीं है। मेरा नाम छूट गया NRC से तो। स्वरा अपने इस बयान के बाद से ही यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+