सुमोना ने अपनी बीमारी और बेरोजगारी पर खुलासे के बाद शेयर की नई पोस्ट, लिखा- मैंने ये सब कहा क्योंकि..

मुंबई, 17 मई: टीवी एक्ट्रैस सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बारे में एक वीडियो शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने बताया है कि वो एंडोमेट्रिओसिस से जूझ रही हैं। इस बीमारी के चौथे स्टेज पर हैं। इसके अलावा वो काम को लेकर भी परेशानी का सामना कर रही हैं। उन्होंने बताया है कि वो इस समय पूरी तरह से बेरोजगार हैं। अब एक नया पोस्ट सुमोना ने किया है और बताया है कि उनको पुराने पोस्ट का मकसद क्या था।

चाहती थी कि लोग इस बीमारी पर बात करें

चाहती थी कि लोग इस बीमारी पर बात करें

सुमोना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा है कि जिस तरह से लोगों ने उनके वीडियो पर रिएक्शन दिया है, उसके लिए वो सभी को शुक्रिया करती हैं। सुमोना ने लिखा, एंडोमेट्रिओसिस के बारे में बात करने के पीछे मेरी सोच इसको लेकर जागरूकता फैलाने की थी। आज ये बीमारी डायबिटीज के तरह आम है तो इस पर बात होनी चाहिए। मुझे खुशी है कि युवाओं, लड़कियों, डॉक्टर्स, ने इस पर प्रतिक्रिया दी और समझा कि इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

मैं पूरी तरह से ठीक हूं

मैं पूरी तरह से ठीक हूं

द कपिल शर्मा शो में भूरी के किरदार से मशहूर होने वाली सुमोना अपनी पोस्ट में आगे कहती हैं कि जहां तक मेरी बात है मैं ठीक हूं, मुझे लेकर चिंता ना करें। मैं लगातार दवा ले रही हूं और लंबे समय से दवाइयों से ही मैंने इस बीमारी पर काबू किया है। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया। बहुत प्यार और शांति।

पहली पोस्ट में क्या बोली थीं सुमोना

पहली पोस्ट में क्या बोली थीं सुमोना

दो दिन पहले सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टा पर एक लंबा पोस्ट लिखा था और वीडियो भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने बताया कि वह साल 2011 से एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से लड़ रही हैं। वो इसके स्टेज चार पर हैं। वो कहती हैं कि मैंने किसी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म में इसके बारे में बात नहीं की है। लॉकडाउन मेरे लिए इमोशनली रुप से काफी कठिन है। वहीं मैं इस वक्त जॉबलेस भी हूं, हालांकि अपने परिवार को खिला पा रही हूं।

लेस्बियन लड़की का रोल करने पर बोलीं जरीन खान- मुझे ज्यादा मुश्किल नहीं हुई मैं बचपन से ही..

टीवी पर अपनी पहचान रखती हैं सुमोना

टीवी पर अपनी पहचान रखती हैं सुमोना

सुमोना चक्रवर्ती नेकई टीवी सीरियल्स में एक्टिंग की है। उन्हें खासतौर से द कपिल शर्मा शो के लिए पहचाना जाता है। इस शो में सुमोना भूरी का रोल करती रही हैं। इसके अलावा सुमोना चक्रवर्ती 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'खोटे सिक्के' और 'नीर भरे तेरे नैना देवी' जैसे टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+