एक्ट्रैस सौंदर्या ने गंगा घाट पर बैठकर कुछ इस अंदाज में खेली होली, तस्वीरें वायरल
सौंदर्या ने गंगा घाट पर बैठकर खेली होली, तस्वीरें हो रहीं वायरल
वाराणसी। होली के त्योहार का रंग हर किसी पर चढ़ा हुआ है। बॉलीवुड के लोगों ने भी धूमधाम से होली मनाई है और सेलीब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि अत्रिनेत्री सौंदर्या शर्मा ने जिस तरह से खोली खेली है, वो सबका ध्यान खींच रही है। सौंदर्या होली खेलने उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची, वहां से जो तस्वीरें उनकी सामने आईं, वो फैंस के मन को भा गई हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की हैं तस्वीरें
अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा ने ट्विटर पर और इंस्टा पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वो वाराणसी में गंगा के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। सफेद रंग की साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पहने सौंदर्या काफी खूबसूरत अंदाज में रंगा उड़ा रही हैं। उनकी ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। उनके कई फैंस ने कमेंट कर लिखा है कि आपका अंदाज सबसे अलग है, जो कि बढ़िया भी है।
Recommended Video

सौंदर्या ने कविता भी लिखी
होली का जश्न मनाते हुए अपनी तस्वीरों को सौंदर्या ने एक कविता के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा- पल पल रंग बदलती दुनियाँ, और वो पूछते है, होली कब है?, यहाँ हर कोई, रंगा है चेहरा, डाल के उसपे, हसरतों का पहरा। कैसे बताऊँ, ये गुलाल है, या मतलब लाल है! कैसे देखूँ वो, आँखों का रंग, उनमें कई क़िस्से, कई हिस्से छुपे हैं। और वो पूछते हैं, होली कब है? बता दें कि सौंदर्या हाल ही में वेब सीरीज 'रक्तांचल' में नजर आई थीं।

कई सितारों के होली सेलीब्रेशन की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
होली का त्योहार बॉलीवुड में खूब धूमधाम से मनाया गया है। फिल्मी सितारों की होली सेलीब्रेशन की तस्वीरें भी लगातार सामने आ रही हैं और ये फैंस को पसंद भी आ रही हैं। सारा अली खान, सनी लियोन, अमिताभ बच्चन, अंकिता लोखंडे और कई सितारों ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो जमकर होली खेलते दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications