अब शिल्पा शेट्टी ने खोला पति राज कुंद्रा का राज, कहा वो परफेक्ट, लेकिन...

मुंबई, जून 18। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति को लेकर कई सूर्खियां बन रही है। पहले राज कुंद्रा की एक्स वाइफ ने शिल्पा को अपने रिश्तों के टूटने का कारण बताया तो वहीं राज कुंद्रा ने इंटरव्यू में कहा कि उनकी पूर्व पत्नी कविता का अफेयर चल रहा था। इन खुलासों के बीच अब शिल्पा शेट्टी ने भी अपने पति राज कुंद्रा से जुड़ा राज खोला।

शिल्पा ने खोला राज का राज

शिल्पा ने खोला राज का राज

शिल्पा ने टीवी शो के दौरान राज कुंद्रा के बारे में कहा कि वो परफेक्ट पति हैं, लेकिन वो गाना गाना नहीं जानते। रियलिटी शो सुपर डांसर-चैप्टर 4 के एक एपिसोड के दौरान शिल्पा ने राज कुंद्रा का राज खोलते हुए कहा कि उनके पति को गाना गाने नहीं आता है। दरअसल एक एपिसोड में प्रतिभागियों ने कुमार सानू के गानों पर परफॉर्म किया। जिसके दौरान शिल्पा कहती हैं कि उनके पति राज परफेक्ट हैं, लेकिन उन्हें गाना गाने नहीं आता है। शिल्पा ने कहा कि जब उन्होंने गाना गाने की कोशिश की, वो समझ गई कि संगीत उनके बस की बात नहीं है।

 राज ने पत्नी को लेकर किए खुलासे

राज ने पत्नी को लेकर किए खुलासे

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की एक्स वाइफ कविता न एक पुराने इंटरव्यू के आधार पर शिल्पा शेट्टी पर गंभीर आरोप लगाए। पत्नी पर लगे आरोपों का जवाब राज कुंद्रा दिया। राज कुंद्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी एक्स वाइफ कविता के अफेयर का खुलासा किया। राज ने कहा कि उनकी एक्स वाइफ कविता का उनकी बहन के पति के साथ अफेयर था।

 कोरोना की जंग जीता शिल्पा का परिवार

कोरोना की जंग जीता शिल्पा का परिवार

पिछले महीने शिल्पा शेट्टी के बच्चे समेत पूरे घर वाले कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार और घर के लगभग सभी स्टाफ अब कोरोना वायरस से ठीक हो गए हैं। शिल्पा शेट्टी, उनका 9 साल का बेटा विहान और 1 साल की बेटी समीशा, पति राज कुंद्रा समेत सास-ससुर सभी लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+