16 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा को चाची ने दिया था 'खास' कंपनी का गिफ्ट, अब उसी का करेंगी प्रचार

मुंबई, 18 जून। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का सुर्खियों में बने रहना कोई नई बात नहीं है। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद भले ही प्रियंका चोपड़ा का भारत आना-जाना कम हो गया है लेकिन अपने बचपन की यादें वह फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने 16 साल की उम्र में मिले एक गिफ्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं, जो उनकी चाची ने उन्हें दिया था।

प्रियंका चोपड़ा को बनाया ब्रांड रिप्रेजेन्टेटिव

प्रियंका चोपड़ा को बनाया ब्रांड रिप्रेजेन्टेटिव

बता दें कि प्रिंयका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के लिए रैंप वॉक करती नजर आएंगी। कंपनी की तरफ से एक कैंपेन की शुरुआत की गई है जिसका हिस्सा प्रियंका चोपड़ा भी हैं। महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए गए विक्टोरिया सीक्रेट के इस कैंपेन का नाम VS Collective है। कंपनी ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस को अपना ब्रांड रिप्रेजेन्टेटिव चुना है। उनके अलावा 6 अन्य महिलाएं भी इस कैंपेन में शामिल होंगी।

इस वजह से हुई कंपनी की आलोचना

इस वजह से हुई कंपनी की आलोचना

बताया जा रहा है कि सुपरमॉडल्स से दूरी बनाते हुए अब दिग्गज अमेरिकी कंपनी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए फीमेल एथलीट्स, एक्टिविस्ट और एंटरप्रेन्योर को मौका दे रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये कैंपेन कंपनी की रीब्रांडिंग का हिस्सा है क्योंकि पिछले कुछ समय से कंपनी द्वारा चलाए जा रहे फैशन शो की काफी आलोचना हो रही है। कंपनी पर आरोप लगे कि वह महिलाओं के सामने बॉडी शेप व साइज को लेकर गलत छवि और उदाहरण पेश कर रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा

प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा

अमेरिकी लॉन्जरी ब्रांड से जुड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा की तरफ से भी पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा, 'नया युग हमेशा स्वतंत्रता की भावना लाता है और विक्टोरिया सीक्रेट जैसे ब्रांड के विकास और भविष्य की सफलता को आकार देने में एक भूमिका निभाने का अवसर मेरे लिए बहुत रोमांचक है।' प्रियंका ने आगे कहा कि वह इस ब्रांड से जुड़कर वह काफी खुश हैं और अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित भी हैं।

16 साल की उम्र में चाची ने दिया था गिफ्ट

16 साल की उम्र में चाची ने दिया था गिफ्ट

विक्टोरिया सीक्रेट से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी को याद करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया, जब वह 16 साल की थीं तो उनकी चाची ने उन्हें विक्टोरिया सीक्रेट की तरफ से एक गिफ्ट दिया था जिसे लेकर वह काफी उत्साहित थीं। उन्होंने आगे कहा कि विक्टोरिया सीक्रेट जैसे ब्रांड के विकास और भविष्य की सफलता को आकार देना मेरे लिए बहुत रोमांचक है। मैं नए ग्राहकों के लिए और उन लोगों के लिए सबसे अधिक उत्साहित हूं जो हमेशा विक्टोरिया सीक्रेट के ग्राहक रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Yoga Day: शिल्पा से लेकर करीना तक, ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं योगा फ्रीक, 40 साल के बाद भी दिखती हैं जवां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+