Yoga Day: शिल्पा से लेकर करीना तक, ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं योगा फ्रीक, 40 साल के बाद भी दिखती हैं जवां

Yoga Day: शिल्पा से लेकर करीना तक, ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं योगा फ्रीक, 40 साल के बाद भी दिखती हैं जवां

नई दिल्ली, 18 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को दुनियाभर में मनाया जाने वाला है। योग शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है। योग न केवल व्यक्ति को लचीला और फिट रखता है बल्कि तनाव मुक्त करने और सकारात्मक रहने में मदद करता है। योगा की बात हो और बॉलीवुड एक्ट्रेस का उसमें जिक्र ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो जिम के साथ-साथ योगा फ्रीक भी हैं। जो हर दिन नियमित रूप से योगा करना पसंद करती हैं। योगा दिवस से पहले हम बॉलीवुड की ऐसी पांच एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे, जो उम्र में 40 से ज्यादा हैं, लेकिन फिर भी फिट और यंग दिखती हैं। सुष्मिता सेन, मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर और बिपाशा बशु, ये पांचों एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर योगा करते हुए तस्वीर और वीडियो शेयर करती हैं और लोगों को योगा के लिए प्रेरित भी करती हैं।

शिल्पा शेट्टी, जिन्होंने योग को खूब बढ़ावा दिया

शिल्पा शेट्टी, जिन्होंने योग को खूब बढ़ावा दिया

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने देश में योग को खूब बढ़ावा दिया है। शिल्पा लोगों को अपनी ऑनलाइन योगा ट्रेनिंग भी देती हैं। इसके बारे में आप ज्यादा जानकारी शिल्पा की अधिकारिक वेबसाइट www.theshilpashetty.com पर जाकर देख सकते हैं। शिल्पा शेट्टी, 46 साल की हैं लेकिन योगा के सहारे वह फिट और हमेशा यंग दिखती हैं।

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में कोरोना काल के दौरान कमजोरी की समस्‍या से निदान पाने के लिए एक योगासन बताया था। शिल्पा ने इंस्‍टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर कर 'मंडूकासन' करने का तरीका बताया था। शिल्पा अक्सर योगा वीडियो शेयर करती रहती हैं।

मलाइका अरोड़ा: मुश्किल योगा भी करती हैं चुटकियों में

मलाइका अरोड़ा: मुश्किल योगा भी करती हैं चुटकियों में

मलाइका अरोड़ा 47 साल की हैं, लेकिन उनको देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है। मलाइका अरोड़ा हर दिन योगा प्रैक्टिस करती हैं। मलाइका ने कई रियलिटी शो में कहा है कि वह योगा करने से फिट और तनाव से भी दूर रहती हैं। मलाइका इतनी फ्लेक्सिबल हैं, कि वह मुश्किल योगा भी आसानी से कर लेती हैं।

इंटरनेशनल योगा डे को लेकर मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है और लोगों को 21 जून को अपने साथ लाइव योगा सेशन ज्वाइन करने को कहा है।

सुष्मिता सेन भी हैं योगा फ्रीक

सुष्मिता सेन भी हैं योगा फ्रीक

सुष्मिता सेन 45 साल की हैं, इस उम्र में भी एक्ट्रेस खुद को फीट रखने के लिए हर दिन योगा करती हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान सुष्मिता सेन ने कई वीडियो और तस्वीरें योगा करने की पोस्ट की थीं। सुष्मिता सेन ऐसे-ऐसे योगासन आसानी करती हैं, जिनका नाम भी शायद ही कई लोगों ने सुना होगा। पिछले साल 17 अप्रैल 2020 को सुष्मिता सेन ने पाद अंगुष्ठ पद्म उत्कटासन और गोरक्षासन करते हुए अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी, जो बहुत वायरल हुई थी।

करीना ने बेबी बंप के साथ योगा कर किया था सबको हैरान

करीना ने बेबी बंप के साथ योगा कर किया था सबको हैरान

करीना कपूर भी 40 की हैं। लेकिन करीना अपने हम उम्र की बाकी एक्ट्रेस के मुकाबले काफी फिट हैं। करीना कपूर भी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने योगा के वीडियो और तस्वीरों को साझा करती हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप के साथ योगा कर करीना कपूर ने सबको हैरान कर दिया था। करीना कपूर ने अपनी दोनों बार प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप के साथ योगा करते हुए वीडियो और तस्वीरें शेयर की थी।

42 साल की बिपाशा बसु हर दिन करती हैं योगा

42 साल की बिपाशा बसु हर दिन करती हैं योगा

42 वर्षीय एक्ट्रेस बिपाशा बसु हर दिन योगा करती हैं। बिपाशा बसु ने देश में लोगों को योगा और फिट रहने के लिए कई बार प्रोत्साहित किया है। बिपाशा का कहना है कि महिलाओं को खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप से ज्यादा अपनी डाइट और एक्सरसाइज पर फोकस करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+