एक्ट्रेस ने Swiggy से मंगाया था ऑनलाइन फूड, पैकेट खोला तो खाने में मिले 2 मरे हुए कॉक्रोच

मुंबई, 24 जून। कोरोना वायरस संकट के बीच ज्यादातर लोग ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स से अपना मन-पसंद खाना घर मंगाकर खा रहे हैं। ऑनलाइन खाना मंगाने वाले ग्राहक को कभी-कभी अच्छे और बुरे अनुभवों से भी गुजरना पड़ता है। तमिल की मशहूर एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज ने भी ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया था लेकिन उनके खाने में एक ऐसे जीव की लाश मिली जिसे देखने के बाद शायद ही अब वह ऑनलाइन खाना मंगवाएं।

स्विगी की हुई फजीहत

स्विगी की हुई फजीहत

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी की इन दिनों काफी फजीहत हो रही है। एक्ट्रेस निवेथा पेथुराज को डिलीवर किए गए ऑर्डर में दो मरे हुए कॉक्रोच मिलने के बाद से ही लोग स्विगी की आलोचना कर रहे हैं। निवेथा पेथुराज ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि चावल के ऊपर कॉक्रोच मरा पड़ा है। एक्ट्रेस ने इसे लेकर स्विगी का क्लास लगाई है, उनके फैंस भी कंपनी के ऊपर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। फोटो के साथ निवेथा ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

दो-दो बार खाने में मिला कॉक्रोच

दो-दो बार खाने में मिला कॉक्रोच

निवेथा पेथुराज लिखती हैं, 'मुझे इस बात का कोई इल्म नहीं है कि स्विगी इंडिया और उससे जुड़े रेस्टोरेंट्स ने अपना क्या स्टेंडर्ड बनाया हुआ है। मुझे अपने खाने में एक नहीं दो-दो बार कॉक्रोच मिल चुका है। ऐसे रेस्त्रां पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, साथ ही इनपर फाइन भी लगाया जाना चाहिए।' एक्ट्रेस ने स्थानीय मूनलाइट रेस्त्रां को तुरंत ऐप से हटाने की मांग की है। निवेथा पेथुराज यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने एक अन्य पोस्ट में भी अपना गुस्सा निकाला है।

कई और लोगों के खाने में मिला कॉक्रोच

कई और लोगों के खाने में मिला कॉक्रोच

निवेथा पेथुराज ने लिखा, 'मुझे मिले कई संदेशों से पता चला है कि सिर्फ मैं ही नहीं जिसके खाने में कॉक्रोच मिला है, बल्कि कई और लोग भी हैं जिनके ऑर्डर में ऐसे जीव मिले हैं। यह (मूनलाइट रेस्त्रां) इतनी लापरवाही कैसे बरत सकता है, स्विगी इंडिया से गुजारिश करती हूं कि अपने ऐप से इस रेस्त्रां को बाहर का रास्ता दिखाएं।' निवेथा पेथुराज ने यह पोस्ट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया है। उनके द्वारा की गई शिकायत पर स्विगी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

स्विगी ने दिया एक्ट्रेस को जवाब

स्विगी ने दिया एक्ट्रेस को जवाब

स्विगी ने लिखा, 'निवेथा, हम आपके शुक्रगुजार हैं कि आपने हम में विश्वास दिखाया। आपके सब्र का हम ख्याल रखेंगे। हमारी टीम के सदस्य मारवेल इस पर कदम उठाएंगे। निश्चिंत रहिए यह मुद्दा रेस्त्रां तक पहुंचाया जा चुका है।' निवेथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह विजय और राशि संग फिल्म में नजर आई थीं, इसके अलावा वह जल्द ही राणा दग्गुबाती और प्रियामणि संग नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगी।

यह भी पढ़ें: केआरके ने दिग्गज एक्टर्स के सामने रखा प्रस्ताव, बॉलीवुड को मेरे रिव्यू से बचाना है तो ये काम करना होगा..

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+