जलेबी में रिया के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस क्रिस्नन बरेट्टो ने किया ये खुलासा
जलेबी में रिया के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस क्रिस्नन बरेट्टो ने किया ये खुलासा
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में पिता द्वारा एफआईआर दर्ज होने के बाद हर दिन नया खुलासा हो रहा है। सुशांत की प्रेमिका 'रिया चक्रवर्ती ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसके वायरल होने के बाद फिल्म जलेबी में रिया चक्रवर्ती के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस क्रिस्नन बरेट्टो और काजोल त्यागी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए जलेबी की शूटिंग के दौरान रिया के बर्ताव को लेकर राज खोला है।

रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो हो रहा वायरल
बता दें सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआई दर्ज करवाई। जिसके बाद अभिनेत्री रिया ने इस मामले में कल अपनी चुप्पी तोड़ी और एक वीडियो जारी किया। ये वीडियो जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, रिया को आँसू में देखा जा सकता है, जिसमें वो कह रही है कि उसे भगवान पर अटूट विश्वास है और उसे उम्मीद है कि उसे न्याय मिलेगा। अभिनेत्री ने कहा कि भले ही मीडिया में उनके बारे में बहुत सी भयानक बातें कही जा रही हों, लेकिन वह उसी पर टिप्पणी करने से परहेज करेंगी। उसने सत्यमेव जयते कहकर अपना वीडियो समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आएगी।

क्रिस्नन बरेट्टो ने कहा रिया ने सुशांत को दोस्तों से कर दिया था अलग
रिया के इस वीडियो को प्रसिद्ध पपराज़ो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को साझा किया, तो सुशांत के दोस्तों में से एक,क्रिस्नन बरेट्टो ने अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि कैसे रिया ने सुशांत को उसके किसी भी दोस्त के संपर्क में नहीं रहने दिया। उसने लिखा, "जब उसने रिया को डेट करना शुरू किया तो उसे हम में से किसी के संपर्क में नहीं रहने दिया। उसके सभी दोस्त से उसको अलग कर दिया और सभी जानते है कि सुशांत का मोबाइल नंबर बदल दिया गया हम सभी ने उस तक पहुँचने की कोशिश की लेकिन हमें मिलने नहीं दिया गया।

क्रिस्नन बरेट्टो ने लिखा कि रिया के आंसू झूठे हैं
एक्ट्रेस क्रिस्नन बरेट्टो ने आगे लिखा कि सुशांत के पिता के कथन के अनुसार, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को अपने परिवार से बात करने की अनुमति नहीं दी! हाँ सच्चाई होगी। आगे एक्ट्रेस ने लिखा सत्यमेव आप पर वापस लौटेंगा। वाकई सत्य की ही जीत होगी। "क्रिसन्न बर्रेत्तो ने ये भी कहा कि वीडियो में दिख रहे रिया के आंसू झूठे हैं
काजोल त्यागी ने भी रिया के बारे में किया ये खुलासा
क्रिस्नन की टिप्पणी के जवाब में, एक्ट्रेस काजोल त्यागी ने भी लिखा कि हा, मुझे ये गर्व है कि मैं जलेबी का हिस्सा थी। रिया के साथ शूटिंग के दौरान अपने अनुभव को शेयर करते हुए काजोल त्यागी ने कहा कि रिया का व्यवहार बहुत ही नकारात्मकता से भरा हुआ रहता था। रिया के जारी किए गए वीडियो पर टिप्पणी करते हुए काजोल ने लिखा कि हाथ जोड़कर इस वीडियो में वो झूठे आंसू इसलिए बहा रही ताकि बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट्स को वो कुठ समय के भ्रमित कर सके और लोगों की संवेदना बटोर सके।
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications