दो जहरीले सांपों के साथ 'मां मनसा' का LIVE शो कर रही थी एक्ट्रेस, डसने से मौत

शो के दौरान सांपों ने एक्ट्रेस को डस लिया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। एक्ट्रेस की मौत से हड़कंप मचा हुआ है।

नई दिल्ली। अक्सर पर्दे पर अपनी फिल्म या धारावाहिक को रियल लुक देने के लिए कुछ कलाकार शूटिंग में असली चीजों को शामिल कर लेते हैं। फिर चाहे वो शराब हो, सिगरेट हो या फिर किसी स्टंट के लिए असली जानवर का इस्तेमाल, लेकिन कभी-कभी ऐसा करना उनके लिए खतरनाक साबित हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक एक्ट्रेस के साथ, जो लाइव शो में दो असली जहरीले सांपों के साथ परफॉर्म कर रही थी। शो के दौरान सांपों ने एक्ट्रेस को डस लिया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। एक्ट्रेस की मौत से हड़कंप मचा हुआ है।

एक्ट्रेस ने कहा, असली सांपों के साथ करूंगी शो

एक्ट्रेस ने कहा, असली सांपों के साथ करूंगी शो

मामला पश्चिम बंगाल के हस्नाबाद इलाके का है। यहां कालीदासी देवी नाम की एक बंगाली एक्ट्रेस एक थियेटर शो में सांपों की देवी 'मां मनसा' का रोल निभा रही थी। यह शो हर साल होता है और इसके लिए हर साल प्लास्टिक के सांपों का इस्तेमाल किया जाता था। इस साल एक्ट्रेस ने कहा कि वह असली सांपों के साथ परफॉर्म करेगी और शो के लिए दो असली जहरीले सांप मंगाए गए।

एक्ट्रेस की मौत से मचा हड़कंप

एक्ट्रेस की मौत से मचा हड़कंप

थिएटर शो चल ही रहा था कि अचानक दोनों सांपों ने एक्ट्रेस को डस लिया। सांपों के डसने से एक्ट्रेस पर बेहोशी छाने लगी और वो स्टेज पर ही गिर पड़ी। इसके बाद आनन-फानन में थिएटर की टीम उसे झाड़-फूंक करने वाले एक ओझा के पास लेकर गई, लेकिन एक्ट्रेस की हालत और बिगड़ने लगी। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एक्ट्रेस की मौत से थिएटर ग्रुप में हड़कंप मच गया।

आखिर किसने दी असली सांपों की इजाजत

आखिर किसने दी असली सांपों की इजाजत

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अगर एक्ट्रेस को समय रहते हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया होता तो इलाज मिलने से उसकी जान बच सकती थी। वहीं, एक्ट्रेस की मौत के बाद पुलिस ने थिएटर ग्रुप के सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आमतौर पर शूटिंग के लिए नकली सांप इस्तेमाल किए जाते हैं, अगर असली सांपों के साथ शूटिंग होती भी है तो उनके जहर के दांत निकाल दिए जाते हैं। इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिर शूटिंग में असली जहरीले सांपों के इस्तेमाल की इजाजत किसने दी। वहीं स्थानीय लोग ओझा की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+