TV की चंद्रमुखी चौटाला ने शेयर की फोटो तो अनुराग कश्यप बोले- ये क्या तरीका है बैठने का?
नई दिल्ली। अपने ट्वीट और बयानों को लेकर इन दिनों सुर्खियों में रहने वाले फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अब टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक को लेकर एक पोस्ट किया जो खूब वायरल हो रहा है। मशहूर टीवी शो 'एफआईआर' फेम कविता कौशिक काफी हेल्थ कॉन्शियस मानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी योगासन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने योग करते हुए एक तस्वीर साझा की जिसको लेकर अनुराग कश्यप ने एक ट्वीट किया।

वायरल हुई कविता कौशिक की फोटो
अपने फोटो और वीडियो से अक्सर फैंस से जुड़ी रहने वालीं कविता, अनुराग कश्यप व अन्य सेलिब्रिटी की तरह ही समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार पेश करती है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की जो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो पर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यह क्या तरीक़ा हुआ बैठने का ? पिछली बार ऐसे बैठ के स्क्रिप्ट लिखा था तो “No Smoking” बनायी थी ..
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) September 17, 2020
अनुराग कश्यप बोले- यह क्या तरीका है भैठने का
अनुराग ने लिखा, 'यह क्या तरीका हुआ बैठने का ? पिछली बार ऐसे बैठ के स्क्रिप्ट लिखा था तो "No Smoking" बनायी थी।' एक्ट्रेस कविता कौशिक की फोटो पर किया गया अनुराग कश्यप का ये मजाकिया ट्वीट यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है। अब टीवी की 'दबंग' पुलिस ऑफिसर पर कोई कमेंट करे और वह रिप्लाई ना दें तो ऐसा कैसे हो सकता है। अनुराग के कमेंट को पढ़कर कविता अपनी हंसी नहीं रोक पाईं, एक्ट्रेस ने रिप्लाई में स्माइली भेजा है।

योग टीचर भी हैं कविता कौशिक
बता दें कि कविता कौशिक की योग करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिल जाएंगी लेकिन हाल ही में वायरल हुई फोटो नें उनके नए योगासन ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। उनकी फोटो अब इंटरनेट पर धूम मचा रही है। बता दें कि एक्ट्रेस के साथ-साथ कविता कौशिक एक योग टीचर हैं, पिछले साल ही उन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया है जिसमें वो योग के बारे में जानकारी देती हैं।

टीवी की दबंग पुलिस ऑफिसर
कविता कौशिक ने अपने एक्टिंग करियर की शरुआत एकता कपूर के शो कुटुंब से की थी, लेकिन उनको पहचान सोनी सब पर आने वाले टीवी शो एफआईआर से मिली। इस शो में उनके दंबग पुलिस ऑफिसर चंद्रमुखी चौटाला के रोक का काफी पसंद किया गया, हरियाणवी स्टाइल में उनके डायलॉग्स के कई दीवाने हैं। कविता कौशिक ने नच बलिए और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी अपना हाथ आजमाया है।
यह भी पढ़ें: KRK बॉक्स ऑफिस ने लिखा RIP अनुराग कश्यप, फिल्म निर्माता बोले- यमराज मुझे घर छोड़ गए












Click it and Unblock the Notifications