KRK बॉक्स ऑफिस ने लिखा RIP अनुराग कश्यप, फिल्म निर्माता बोले- यमराज मुझे घर छोड़ गए

नई दिल्ली। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं, अपने ट्वीट के चलते वह अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन कमाल आर खान ने एक ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी है, वह काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल कमाल आर खान के केआरके बॉक्स ऑफिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम के हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया, जिसमे लिखा गया, अनुराग कश्यप की आत्मा को शांति मिले, वह एक जबरदस्त कहानीकार थे, हमने आपको हमेशा याद करेंगे।

Recommended Video

    Kamaal R Khan ने Anurag Kashyap को लिखा- RIP तो डायरेक्टर ने ऐसे किया पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    यमराज के दर्शन हुए

    यमराज के दर्शन हुए

    केआरके के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, कल यमराज के दर्शन हुए,आज यमराज खुद घर वापस छोड़ के गए। बोले- अभी तो और फिल्में बनानी हैं तुम्हें। तुम फिल्म नहीं बनाओगे और बेवकूफ भक्त उसका बॉयकॉट नहीं करेंगे तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा। उनको सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गए मुझे। हालांकि बाद में केआरके बॉक्स ऑफिस की ओर से एक अन्य ट्वीट करके पिछले ट्वीट के लिए माफी मांगी गई। इस ट्वीट में कहा गया है कि यह भ्रम के चलते हुआ है।

    गलतफहमी के चलते हुआ ट्वीट

    गलतफहमी के चलते हुआ ट्वीट

    केआरके बॉक्स ऑफिस की ओर से दूसरा ट्वीट करके लिखा गया, हमे बहुत ही खेद है कि हमारे एक स्टाफ को अनुराग कपूर नाम को लेकर गलतफहमी हुई और उसने अनुराग कश्यप समझ लिया और गलत नाम से ही ट्वीट पब्लिश कर दिया, जोकि अनुराग कश्यप जी के बारे में गलत खबर है। अनुराग कपूर जी आपकी आत्मा को शांति मिले। बता दें कि अनुराग कश्यप इससे पहले केआरके के खिलाफ खुलकर अपनी राय दे चुके हैं और केआरके की आलोचना कर चुके हैं।

    खुलकर कर चुके हैं आलोचना

    खुलकर कर चुके हैं आलोचना

    कुछ वर्ष पहले अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर लिखा था कि मैं बता देना चाहता हूं कि केआरके से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, उन्हें फिल्म की समीक्षा से रोकने का मेरा कोई लेना-देना नहीं है, मुझे लगता है कि वह वाहियात हैं, वह डरते हैं कि उन्हें अपने ही शब्द खाने पड़ेंगे। मैं अपने कई कामों का सम्मान करता हूं, आप मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते हैं केआरके। शायद आप अपना मोजो खो चुके हैं और लोगों को आप पर हंसना भी अब अच्छा नहीं लगता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+