'धरती पर बोझ हो तुम': करण पटेल ने उड़ाया कंगना रनौत का मजाक, तो बहन रंगोली ने लिया 'बदला'
मुंबई, मई 05। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को अपने आक्रामक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से ट्विटर से हाथ धोना पड़ा है लेकिन अब उनकी बहन रंगोली ने अपनी कमर कस ली है। टेलीविजन अभिनेता करण पटेल द्वारा एक्ट्रेस कंगना रनौत के पुराने ट्वीट का मजाक उड़ाए जाने के बाद अब रंगोली चंदेल ने अपनी बहन का 'बदला' लिया है। रंगोली ने एक्टर करण पटेल पर पलटवार करते हुए उन्हें 'धरती पर बोझ' तक बता डाला।

कंगना की बहन रंगोली ने किया पलटवार
दरअसल, अभिनेता करण पटेल ने कंगना रनौत के ऑक्सीजन पर किए ट्वीट पर तंज कसा था जिसको लेकर काफी चर्चा भी हुई थी। ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के कुछ समय पहले कंगना ने अपने एक पोस्ट में लिखा था, 'हर कोई ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट बनाने में लगा हुआ है। कई टन ऑक्सीजन सिलेंडर्स ला रहे हैं कोई बताए कि हम पर्यावरण से जो ये ऑक्सीजन ले रहे हैं उसकी भरपाई के लिए क्या कर रहे हैं। लगता है हमने अपनी गलती और आपदा से कुछ नहीं सीखा है।'

करण पटेल ने उड़ाया था कंगना का मजाक
इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कंगना रनौत को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था वहीं, एक्टर करण पटेल ने भी उनका मजाक उड़ाया था। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले टीवी के मशहूर एक्टर करण ने कंगना के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। करण ने अपने पोस्ट में लिखा, 'यह महिला इस देश की सबसे मजेदार स्टैंड-अप कॉमेडियन है।' करण का यह पोस्ट रंगोली को पसंद नहीं आया और अब उन्होंने एक्टर को आड़े हाथ लिया है।

'दुनिया के सबसे ज्यादा खाली इंसान'
रंगोली चंदेल ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर करण के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्हें धरती पर बोझ बताया है। रंगोली लिखती हैं, 'आप इस दुनिया के सबसे ज्यादा खाली इंसान हो, जिसने आज तक पर्यावरण के लिए कुछ भी नहीं किया। जो सिर्फ धरती पर बोझ बना हुआ है। थोड़ा सा तो बेहतर होइए।' रंगोली के इस ट्वीट पर जहां करण के फैंस ने आपत्ति जताई है वहीं कुछ यूजर्स ने इस सोशल वॉर पर चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं।

Koo App ने किया कंगना का स्वागत
कंगना ने ट्विटर जैसे ही माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म जिसका नाम कू एप है, उसे ज्वाइन किया और एक पोस्ट लिखी। कंगना Koo App पर लगातार एक्टिव रहती हैं और पर्सनल लाइफ अपने वीडियो और फोटोज पहले से ही पोस्ट करती रहती थीं। वहीं कंगना रनौत को जब ट्वीटर ने सस्पेंड किया तो उन्होंने Koo App पर लिखा हैलो सभी को... वर्किंग नाइट्स ये धाकड़ Koo App के लिए लंच ब्रेक है। क्यों नहीं अभी कू करें। कंगना रनौत ने आगे लिखा ये नई जगह है और पहचान होने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन किराए का घर किराए का होता है अपना घर कैसा भी हो अपना होता है।
यह भी पढ़ें: Video: Twitter के एक्शन पर कंगना रनौत का रिएक्शन, बोलीं- हमें गुलाम बनाना गोरों की पैदाइशी सोच












Click it and Unblock the Notifications