छात्रा ने ट्विटर पर कहा- फीस भरने के पैसे नहीं हैं छूट जाएगी पढ़ाई, काजल अग्रवाल ने जो किया वो जीत लेगा दिल

मुंबई। फिल्म एक्ट्रेस काजल अग्रवाल बीते कुछ समय से लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चा में रही हैं। अब उन्होंने एक ऐसा काम किया है, जिसको लेकर फिर उनकी चर्चा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड, दोनों जगह नाम कमा चुकीं काजल अग्रवाल ने एक छात्रा की मदद की है। इस छात्रा ने ट्विटर पर उनको टैग करते हुए कॉलेज फीस ना होने की बात कही थी। जिसके बाद काजल ने उनको एक लाख रुपए दिए।

हैदराबाद की रहने वाली हैं छात्रा

हैदराबाद की रहने वाली हैं छात्रा

हैदराबाद की रहने वाली सुमा नाम की एक लड़की ने काजल अग्रवाल ट्विटर पर को टैग कर कहा था कि उनके पास कॉलेज फीस भरने के पैसे नहीं हैं। छात्रा ने अपनी अकाउंट डिटेल्स शेयर की और हेल्प करने की अपील की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने छात्रा के अकाउंट में 1 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

जितने मांगे, काजल ने उससे ज्यादा रुपए भेजे

जितने मांगे, काजल ने उससे ज्यादा रुपए भेजे

एम. फार्मा कर रहीं स्टूडेंट सुमा ने काजल को टैग कर पोस्ट में लिखा था कि मेरी नौकरी चली गई है, जिसके चलते मैं अपनी आगे की पढ़ाई के लिए फीस नहीं जुटा पा रही हूं। एगर आप मेरी मदद कर दीजिए। मुझे 83,000 रुपए चाहिए। इसके बाद काजल ने उसके अकाउंट में 1 लाख रुपए ट्रांसफर किए। काजल के इस काम के लिए उनकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

मौजूदा दौर की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं काजल

मौजूदा दौर की सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं काजल

काजल अग्रवाल को मौजूदा दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। खासतौर से साउथ में उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में हैं। बॉलीवुड में भी उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। काजल अग्रवाल ने बीते साल अक्टूबर में बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी की थी। शादी में तो दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे लेकिन इसके बाद काजल लगातार पति के साथ तस्वीरें शेयर करती रही हैं। जो उनके चाहने वालों को काफी पसंद भी आती हैं।

क्या प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने पर दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से की शादी, जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+