क्या प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलने पर दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से की शादी, जानिए क्या बोलीं एक्ट्रेस
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी से शादी की थी। जिसके करीब डेढ़ महीने बाद हाल ही में उन्होंने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और मां बनने वाली हैं। दीया ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं तो उनको ट्रोल किया जाने लगा। कई लोगों ने कहा कि आप दोनों ने शादी इसीलिए की क्योंकि आप प्रेग्नेंट थीं। इस पर अब दीया मिर्जा ने जवाब दिया है।

इंस्टा पर हुआ दीया से सवाल
इंस्टा पर दीया से प्रेग्नेंसी और शादी को लेकर सवाल हुआ था। जिस पर उन्होंने कहा, ये कहना है कि मैं और वैभव शादी नहीं कर रहे थे। प्रेग्नेंसी का पता चलने पर हमने अचानक से शादी प्लान की। इसमें कोई दम नहीं है। हम पहले से ही शादी का फैसला ले चुके थे। जब हम शादी तैयारियों में जुटे थे, तभी हमें प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला। ऐसे में इस तरह की बातों का कोई मतलब नहीं है।

शादी करने की वजह मेरी प्रेग्नेंसी नहीं
दीया ने लिखा है कि काफी दिलचस्प बातें की जा रही हैं लेकिन ये साफ करना जरूरी है कि हमने शादी प्रेग्नेंसी की वजह से नहीं की है। दीया ने कहा कि पहले प्रेग्नेंसी के बारे में बताने के रीजन मेडिकल से जुड़े थे। हमें नहीं पता था कि बच्चा सेफ है या नहीं। कुछ परेशानी थी। ऐसे में जब डॉक्टर ने कहा कि वो बच्चे की सेहत को लेकर मुतमइन हैं तो हमने इसके बारे में सबको बताया। उन्होंने कहा कि शादी और प्रेग्नेंसी दोनों ही उनकी जिंदगी के लिए बहुत खुशी के पल हैं।

हाल ही में दीया मिर्जा ने दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
दीया मिर्जा ने बीते हफ्ते, शादी के डेढ़ महीने बाद बताया था कि वह प्रग्नेंट हैं। जिसके बाद लगातार दीया मिर्जा को ट्रोल किया जा रहा था। जिसका अब उन्होंने जवाब दिया है। कई हिट फिल्मों में काम कर चुकीं दीया मिर्जा ने साहिल संघा के साथ पहली शादी की थी। करीब एक दशक साथ रहने के बाद दीया मिर्जा और साहिल अलग हो गए थे। दीया मिर्जा ने 2019 में साहिल से अलग होने की घोषणा की थी। जिसके बाद वो वैभव के साथ रिश्ते में आईं।












Click it and Unblock the Notifications