VIDEO: सड़क पर किताब बेच रहे बच्चे को देख इमोशनल हुईं जान्हवी, ड्राइवर से मांगे उधार पैसे

नई दिल्ली। अपनी मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को खुश कर दी हैं। फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्हवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें एक बच्चा है जो कि जान्हवी से एक पत्रिका खरीदने या फिर उसे कुछ पैसे देने की बात कह रहा है। लेकिन जान्हवी अपनी कार तक पहुंच जाती है। बच्चा भी पीछे-पीछे उनकी कार तक पहुंच जाता है।

actress Janhvi Kapoor borrowed money from the driver to give to a street kid, see video

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जान्हवी अपनी कार में बैठती है और वो पिछली सीट पर से अपना पर्स लेती है। जैसे ही वह कार में बैठती है, वह अपना पर्स ढूंढती है। जब पर्स में जरूरी पैसे नहीं मिले तो वह अपने ड्राइवर से कुछ उधार लेती हैं और फिर बच्चे को दे देकर वहां ने चली जाती हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे।

एक प्रशंसक ने लिखा यह श्री जी कि शिक्षा का असर है। आप उनने नाम से बुला सकते हो लेकिन आप इनकार नहीं कर सकते कि वो एक दयालू दिल हैं। वहीं दूसरे फैंस ने लिखा दयालुता का कार्य चाहे कितना भी छोटा क्यों न हो कभी बर्बाद नहीं होता। यह वह शिक्षा है जो श्री ने अपने बच्चों को दी...एक और प्रशंसक ने लिखा अब आप युवा हैं, मुझे आशा है कि भविष्य में आप अनपढ़ बच्चे के लिए कुछ करेंगी।

बता दें कि जान्वही ने हाल ही में अपनी मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर आंध्र प्रेदश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर गई थीं। वहीं से उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जहां उन्होंने एक पारंपरिक दक्षिण भारतीय पोशाक में पहनी हुईं थी और उनके साथ उनकी एक दोस्त भी थी।

यह भी पढ़ें- दाउद के रिश्तेदारों के सामने परफॉर्म करना भारी पड़ा मीका को, AICWA ने लगाया बैन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+