गौहर खान को महंगा पड़ा कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन, लगा 2 महीने का बैन, अब दी ये सफाई

नई दिल्ली। मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस गौहर खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। गौहर खान पर आरोप है कि, कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन किया है। गौहर पर आरोप है कि, वो नियमों का पालन ना करते हुए फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि बीएमसी के अधिकारी गौहर खान के घर चेक करने पहुंचे तो वो वहां नहीं मिली।

 2 महीने का लगा बैन

2 महीने का लगा बैन

अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने गौहर खान के इस लापरवाह रवैये से नाराज होकर उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें दो महीने के लिए इंडस्ट्री से बैन कर‌ने का फैसला कर लिया है। एफडब्ल्यूआईसीई ने गौहर के खिलाफ दो महीने के लिए नॉन कोऑपरेशन नोटिस जारी किया है। अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद गौहर खान का इस तरह से होम क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना रवैया है।

भेजा गया नोटिस

भेजा गया नोटिस

उन्होंने कहा, ऐसा करते हुए गौहर खान ये भूल गईं कि वे कितने लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रही हैं। होम क्वारंटीन के लिए बीएमसी ने उनके हाथ में स्टैम्प भी लगाया था और इसके बावजूद गौहर खान घर से बाहर निकलकर इधर-उधर घूम रहीं थीं और शूटिंग कर रही थीं। उनके इस बर्ताव को कतई सही नहीं ठहराया जा सकता है। इसी के चलते फेडरेशन ने उनपर उनपर दो महीने का बैन लगाने का फैसला किया है।

गौहर की ओर से आई सफाई

गौहर की ओर से आई सफाई

अपने खिलाफ हुई इस कार्यवाही के बाद गौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सब्र और सच के बारे में लिखा है। गौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- सब्र और शुक्र। सच हमेशा ही जीतेगा। इसके अलावा गौहर की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर लिखा था- गौहर खान के लिए शुभकामनाएं देने और चिंता व्यक्त करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप सभी के लिए लेटेस्ट रिपोर्ट यह है कि कई बार कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद भी गौहर की रिपोर्ट निगेटिव ही आई है। वे कानून का पालन करने वाली नागरिक हैं और बीएमसी के सभी मानदंडों का पालन करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+