आखिर किस बात पर भड़कीं गौहर खान, ट्वीट में लिखा- तुम्हारा दिमाग खराब है...

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट गौहर खान इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही गौहर खान के पिता का निधन हो गया है। इसी बीच उन्हें लेकर मीडिया में चली एक झूठी खबर ने परेशान कर दिया है। हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट ने दावा किया था कि, गौहर खान शादी के तीन महीनों बाद से ही प्रेग्नेंट हैं। इस खबर के सामने आने के बाद गौहर खान ने न्यूज पोर्टल को खरी-खोटी सुनाईं हैं। गौहर खान ने एक ट्वीट किया जिसमें प्रेग्नेंसी की खबर को न सिर्फ बेकार बताया बल्‍क‍ि ऐसी खबरों को लेकर गुस्सा भी जाहिर किया।

प्रेग्नेंसी की बात सुन गुस्से में नजर आईं गौहर खान

प्रेग्नेंसी की बात सुन गुस्से में नजर आईं गौहर खान

एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक न्यूज रिपोर्ट का लिंक को साझा करते हुए लिखा, 'तुम्हारा दिमाग खराब है! और फैक्ट्स भी। 12 साल छोटे वाली गलत न्यूज हुई पुरानी, कुछ भी टाइप करने से पहले अपने फैक्ट्स चेक करो! मैंने अभी अभी अपने पिता को खोया है, इसलिए अपनी फालतू की रिपोर्ट को लेकर थोड़ा संवेदनशील बनो...मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं...थैंक यू वेरी मच।

जैद के वीडियो के बाद शुरू हुई थीं अटकलें

जैद के वीडियो के बाद शुरू हुई थीं अटकलें

दरअसल, न्‍यूज रिपोर्ट में गौहर की प्रेग्‍नेंसी को लेकर जो खबर है वह जैद दरबार द्वारा शेयर किए गए गए वीडियो और उस पर आए फैन्‍स के कॉमेंट्स पर आधारित था। जैद ने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'कन्‍फर्म है कि हमारे साथ एक नया अतरंगज जुड़ा है। इनके रिएक्‍शन से क्‍या लग रहा है? कौन हो सकता है, कॉमेंट में बताओ!' जिसके बाद से ही उनके फैंस इस पोस्ट पर कमेंट करते नजर आए। जहां अध‍िकतर लोग पूछने लगे कि क्‍या गौहर खान प्रेग्‍नेंट हैं!

हाल ही में गौहर के पिता की हुई है मौत

हाल ही में गौहर के पिता की हुई है मौत

पिता की मौत पर गौहर खान ने लिखा- मेरे हीरो...आपकी तरह कोई भी कभी नहीं हो सकता है। मेरे पिता का निधन हो गया है। वह एक बहुत ही खूबसूरत आत्मा थे और हमेशा रहेंगे। मैं आपसे हमेशा बहुत प्यार करुंगी और कभी भी एक एक परसेंट भी नहीं पाउंगी। अपनी दुआओं में उन्हें याद रखना। हाल ही में बिग बॉस 14 में गौहर खान सीनियर के तौर पर नजर आई थीं। यहां से बाहर निकलने के बाद उन्होंने 25 दिसंबर 2020 को जैद दरबार से शादी कर ली थी। जैद मशहूर म्‍यूजिक डायरेक्‍टर इस्‍माइल दरबार के बेटे हैं। जैद खुद भी म्‍यूजिश‍ियन हैं। जैद और गौहर में 12 साल की उम्र का अंतर है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+