एवलिन शर्मा ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की Bold फोटो

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने सारे कयासों पर विराम लगाते हुए आखिरकार अपनी सगाई का खुलासा कर दिया है, फिल्म 'साहो' के जरिए लोगों के दिलों में उतरने वाली एवलिन ने अपने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी संग सगाई कर ली है, उन्होंने सोशल मीडिया फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर तुषान संग लिपकिस करते हुए फोटो शेयर की है, तस्वीर में वो अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- Yesssss!.

एवलिन शर्मा ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई

तस्वीर में एवलिन क्रीम कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहने दिख रही हैं तो वहीं तुषान नेवी ब्लू कलर की शर्ट में दिख रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने ग्रे कलर की ब्लैजर पेयर की है, ऐसी खबर है कि तुषान ने एवलिन को सिडनी के मशहूर हार्बर ब्रिज पर प्रपोज किया था।

'तुषान काफी रोमांटिक और फिल्मी'

'तुषान काफी रोमांटिक और फिल्मी'

इस बारे में एवलिन ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था, एवलिन ने कहा था कि यह सपने के पूरे होने जैसा है, हम लोग पिछले साल एक ब्लाइंड डेट पर मिले थे जो हमारे एक दोस्त ने ऑर्गनाइज की थी, तुषान काफी रोमांटिक और फिल्मी हैं।

ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट होना पसंद करूंगी: एवलीन

ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट होना पसंद करूंगी: एवलीन

मालूम हो कि तुषान डेंटल सर्जन हैं और आस्ट्रेलिया में रहते हैं, जबकि एवलिन ' ये जवानी है दीवानी' और 'नौटंकी साला' जैसी फिल्म कर चुकी हैं, फिलहाल दोनों की शादी कब होगी, इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है लेकिन शादी के बाद एवलिन कहां रहेंगी इस बारे में अभिनेत्री ने कहा कि जहां मेरे पिया,वहां मैं, सिडनी दुनिया में मेरे फेवरिट शहरों में से एक है और मैं ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट होना पसंद करूंगी, लेकिन मेरा एक घर इंडिया में भी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+