क्‍यों वायरल हो रही है एक्‍ट्रेस दिशा पाटनी की ये तस्‍वीर, अबतक करीब 2 लाख लोगों ने देखा

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दिशा पाटनी अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने ग्लैमरस लुक को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वो जिस भी महफिल में हों, उनकी ड्रेसिंग सेंस और लुक्‍स सारी लाइमलाइट लूट लेती है। सलमान के साथ फिल्‍म भारत में दिशा के लुक और फिगर को काफी सराहा जा रहा है। इसी बीच दिशा पटानी की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में दिशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वायरल फोटो में दिशा ने सफेद कलर का ऑफ शॉल्डर शार्ट टॉप पहना हुआ है। दिशा इस लुक में एक इवेंट में टाइगर श्रॉफ के साथ स्‍पॉट की गई थीं।

लगभग 2 लाख लाइक्‍स मिल चुके हैं फोटो पर

दिशा के ब्राउन कर्ली हेयर उनकी खूबसूरती को निखार रहे हैं। दिशा पटानी की न्यूड लिपस्टिक और उनके गले में नेकलेस बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दिशा ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैन्स के साथ शेयर किया है। दिशा की इस फोटो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। उनकी इस फोटो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

इस लुक पर भी यूजर्स ने किया ट्रोल

इस लुक पर भी यूजर्स ने किया ट्रोल

एक यूजर ने लिखा- 'कोई इसको कपड़े दान करो, नीचे फटे ऊपर पहने नहीं, फैशन के नाम पर ये लोग कुछ भी करते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'उम्मीद है इनका फैशन सेंस जल्द ठीक हो जाएगा।' एक यूजर ने लिखा कि 'ऐसी फटी पैंट कैसे पहन लेती हैं। अफ्रीकन के पास नहीं थे तो मजबूरी में पहनते थे। अब इन्होंने इसे फैशन ही बना लिया है।'

वर्कफ्रंट पर दिशा पटानी

वर्कफ्रंट पर दिशा पटानी

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा हाल ही में रिलीज हुई अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म 'भारत' में नजर आईं। फैन्स को दिशा पटानी की एक्टिंग ने काफी लुभाया, उनके परफॉर्मेंस की हर जगह तारीफ हो रही है। बता दें फिल्म 'भारत के बाद दिशा आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर के साथ फिल्म 'मलंग' में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+