रणवीर से शादी के बाद अब बाकी हैं दीपिका की 3 ख्वाहिशें, जानिए क्या

रणवीर सिंह के साथ शादी के बाद अब दीपिका पादुकोण ने अपनी तीन ख्वाहिशें जाहिर की हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए साल 2018 कई मायनों में बेहद खास रहा। विवादों के बीच उनकी फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड कायम किए तो 2018 में ही दीपिका ने अपने सपनों के राजकुमार यानी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ शादी की। रणवीर सिंह के साथ शादी के बाद अब साल 2019 (New Year 2019) को लेकर दीपिका पादुकोण ने अपनी तीन ख्वाहिशें जाहिर की हैं। दीपिका ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक खूबसूरत मैसेज के जरिए अपनी इन ख्वाहिशों को अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

कुशन पर लिखीं 3 खूबसूरत बातें

कुशन पर लिखीं 3 खूबसूरत बातें

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन कुशन के जरिए 2019 को लेकर अपनी ख्वाहिशें या संकल्प जाहिर किए हैं। इन तीनों कुशन पर एक-एक शब्द लिखा है। पहले कुशन पर लिखा है Well-being यानी दूसरों की भलाई, दूसरे पर Harmony यानी सद्भाव और तीसरे कुशन पर लिखा है Unique यानी अनोखा। कुशन पर लिखे ये एक-एक शब्द अपने आप में गहरे संदेश समेटे हुए हैं। इन्हें दीपिका का साल 2019 का रिजोल्यूशन माना जा रहा है। यानी दीपिका चाहती है कि 2019 में उनके व्यवहार में ये तीन चीजें शामिल रहें।

View this post on Instagram

#2019

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

प्रेग्नेंसी की खबरों पर क्या बोलीं दीपिक

आपको बता दें कि शादी के बाद से ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। रणवीर हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म सिंबा को लेकर सुर्खियों में हैं। सिंबा में रणवीर सिंह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण पिछले दिनों एक खबर को लेकरचर्चाओं में रहीं। दरअसल उनकी शादी के बाद से ही मीडिया में खबरें आनी शुरू हो गईं कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर आ रही खबरों पर चुप्पी तोड़ी।

कुछ तो लोग कहेंगे...

कुछ तो लोग कहेंगे...

न्यूज वेबसाइट 'पिंकविला' को दिए गए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि इसमें मुझे कुछ भी टैकल करने की जरूरत है। लोगों की नजर में आप वैसे भी हैं, इसलिए आपको लेकर लगातार अटकलें लगाई जाएंगी। कभी-कभी ऐसी चीजें सच होती हैं और लोग शायद दूसरा अनुमान लगा लेते हैं। या फिर कुछ चीजों को आपके कुछ कहने से पहले ही मान लेते हैं और कभी-कभी ये बिल्कुल झूठ होती हैं। दरअसल हम जिस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, ये उसकी प्रकृति है। मुझे नहीं लगता कि इससे निपटने या डील करने जैसा कुछ है।'

'जब होना होगा तब होगा'

'जब होना होगा तब होगा'

मीडिया में आ रही अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर दीपिका ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'मैं मानती हूं कि जब होना होगा तब होगा। हमारे समाज में शादी के बाद मां बनने का दायित्व बढ़ रहा है। ऐसा मैंने उन लोगों के मुंह से सुना है, जिनके बच्चे हैं। बेशक, ऐसा किसी पॉइंट पर होगा लेकिन नहीं, मुझे लगता है कि महिलाओं को इस दायरे में रखना, एक कपल को इस दायरे में रखना गलत है। मुझे लगता है कि जिस दिन हम सवाल पूछना बंद कर देंगे, उस दिन हम बदलाव ला पाएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+