VIDEO: कश्मीर की वादियों में पहुंचीं भाग्यश्री, अपने फेवरेट गाने पर हसबैंड से जबरदस्ती करवाया डांस
मुंबई, 15 अप्रैल: सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' तो आप सब ने देखी होगी। जिससे एक्ट्रेस भाग्यश्री काफी फेमस हुई थीं। वैसे तो अब भाग्यश्री फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में वो कश्मीर ट्रिप पर गई थीं, जहां की खूबसूरत वादियों में उन्होंने जमकर मस्ती की। अब इस ट्रिप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पति से जबरदस्ती करवाया डांस
वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाग्यश्री अपने पति हिमालय दासानी के साथ फिल्म चांदनी के गाने को रीक्रिएट करती हैं। उनके चारों ओर बर्फ से ढकी पहाड़ियां रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि मैंने श्रीदेवी और ऋषि कपूर के गाने को रिक्रीएट किया। इसके लिए मैंने अपने पति को तब तक परेशान किया जब तक वो मान नहीं गए। उन्होंने अंत में लिखा कि जब तक ये जिंदगी जी सकते हैं, तब तक हर पल का लुत्फ उठाओ, क्या पता कल हो ना हो।

कश्मीर की हुईं दिवानी
भाग्यश्री फिटनेस मॉडल के तौर पर भी काम करती हैं। जिस वजह से सिर्फ इंटाग्राम पर ही उनके 9 लाख के करीब फॉलोवर्स हैं। अपने कश्मीर ट्रिप के दौरान उन्होंने घाटी की जमकर तारीफ की। एक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि धरती का स्वर्ग। क्यों लोग यूरोप के बारे में सोचते हैं, जब हमारे पास ही दुनिया की खूबसूरत चीज (कश्मीर) है। कश्मीर स्वर्ग से कम नहीं है। हिमालय के घोंसले में प्रकृति का इनाम। शुद्ध ऑक्सीजन युक्त हवा, बर्फ से ढके पहाड़। जो लोग भी यहां पर आ सकते हैं, वो ये मौका हाथ से ना गवाएं।
सारा भी कश्मीर में मना रहीं छुट्टियां
इन दिनों बॉलीवुड के लिए कश्मीर अच्छा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना हुआ है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस सारा अली खान भी कश्मीर पहुंची थीं। उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी मौजूद रहीं। दो दिन पहले मां-बेटी ने पहले खूबसूरत वादियों का लुत्फ उठाया। उसके बाद स्नो स्कूटर से सैर पर निकल पड़ीं। इस दौरान सारा को तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन उनकी मां की हालत खराब हो गई। डर के मारे वो आंखें बंद करके बैठी थीं, जबकि सारा उसको फनी मूवमेंट समझ कर वीडियो बनाने में जुटी रहीं।












Click it and Unblock the Notifications