Nusrat Jahan Wedding Reception: जानिए निखिल जैन से पहली बार कहां मिली थीं नुसरत जहां, कैसे लिया दोनों ने शादी का फैसला?

कोलकाता। टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां का ग्रैंड रिसेप्शन आज कोलकाता के आईटीसी रॉयल होटल में होगा, जिसमें राजनीति, फिल्म जगत और कारोबारी जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है, इस पार्टी के लिए नुसरत ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीनियर तृणमूल कांग्रेस लीडर पार्थ चटर्जी, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, अभिषेक बनर्जी समेत कोलकाता की कई जानी मानी शख्सियतों को खुद आमंत्रित किया है। आपको बता दें कि बशीरहाट की सांसद चुनी गईं नुसरत ने हाल ही में कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की है।

नुसरत-निखिल का वेडिंग रिसेप्शन आज

नुसरत-निखिल का वेडिंग रिसेप्शन आज

नुसरत बंगाली फिल्मों की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं और पहली बार वो सांसद चुनी गई हैं, चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद ही नुसरत ने ऐलान किया था कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड निखिल जैन से शादी करने वाली हैं और 19 जून को उन्होंने निखिल जैन से टर्की में ब्याह रचा लिया, शादी के बाद से ही वो लगातार सुर्खियों में हैं, उनके खिलाफ कुछ कट्टरपंथियों ने जंग छेड़ रखी है, हालांकि नुसरत को इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, वो तो इस वक्त अपने जीवन में आए बहुत सारे खूबसूरत परिवर्तन को भरपूर इंज्वाय कर रही हैं।

किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है नुसरत-निखिल की लवस्टोरी

किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है नुसरत-निखिल की लवस्टोरी

सोशल मीडिया की बेहद चर्चित हस्तियों में से एक नुसरत जहां और निखिल जैन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है, आपको जानकर हैरत होगी कि दोनों की पहली मुलाकात तीन साल पहले एक साड़ी के स्टोर में हुई थी, एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में नुसरत-निखिल दोनों ने इस बात का खुलासा किया था।

'मॉडल खोज रहा था और नुसरत मिल गई'

'मॉडल खोज रहा था और नुसरत मिल गई'

निखिल ने कहा था, मैं एक कारोबारी हूं और दुर्गा पूजा के वक्त कोलकाता के गरियाहाट में अपना एक साड़ियों का स्टोर खोलना चाहता था, जिसकी लॉन्चिंग के लिए मुझे एक एक्ट्रेस या मॉडल की जरूरत थी, तब मेरी मार्केटिंग टीम ने मुझे नुसरत का नाम सुझाया, निखिल ने कहा कि मैं बंगाली फिल्में देखता नहीं था इसलिए मुझे नुसरत के बारे में पता ही नहीं था, काफी माथापच्ची के बाद आखिर में नुसरत ही मेरे ब्रांड केलिए फाइनल हुईं और मेरी उनकी पहली मुलाकात शूट के दौरान ही हुई थी।

'पहली नजर में प्यार तो नहीं हुआ लेकिन पसंद आ गई थी नुसरत'

'पहली नजर में प्यार तो नहीं हुआ लेकिन पसंद आ गई थी नुसरत'

निखिल ने कहा कि नुसरत से मिलने से पहले मैं कभी अपनी शादी के बारे में नहीं सोचता था, हालांकि मुझे उनसे पहली नजर में प्यार तो नहीं हुआ लेकिन निखिल ने कहा कि मुझे नुसरत बहुत अच्छी लगी थी और मैं उनके बारे में ही सोचने लगा था, मैंने शूट के बाद उन्हें कॉफी के लिए इनवाइट किया लेकिन वो नहीं आईं, फिर भी मैं उन्हें पसंद करने लगा था।

'निखिल ने मुझे काफी सपोर्ट किया'

'निखिल ने मुझे काफी सपोर्ट किया'

जबकि नुसरत ने कहा था कि मैंने सुना था कि निखिल बहुत अकड़ू और कैसेनोवा टाइप के हैं लेकिन जब मैं इनसे मिली तो मुझे ये बहुत कूल लगे और मेरे दिल कहा कि मैं इन्हें दोस्त बनाऊं। उस वक्त मेरे जीवन में काफी कुछ चल रहा था मैं काफी परेशान भी थी लेकिन निखिल ने मुझे काफी हिम्मत दी और मुझे लगने लगा कि हमारा रिश्ता दोस्ती से ज्यादा का है और फिर एक दिन निखिल ने अपने दिल की बात मुझसे कह दी।

घुटनों पर बैठकर निखिल ने पूछा-will you marry me

घुटनों पर बैठकर निखिल ने पूछा-will you marry me

नुसरत ने कहा कि निखिल ने अपने बर्थडे के दिन मुझे प्रपोज किया, नुसरत ने कहा कि निखिल ने फिल्मी अंदाज में मुझे प्रपोज किया था, उन्होंने बर्थडे पार्टी के बाद मुझसे कहा कि चलो मैं तुम्हें घऱ ड्राप कर देता हूं, रास्ते में उन्होंने गाड़ी खराब होने का बहाना किया और बाहर उतर गए और मुझे पॉकेट से रिंग निकालकर घुटनों पर बैठकर पूछा कि will you marry me नुसरत ने कहा कि वो पल मेरे जीवन का अनमोल पल है, मैं इंकार कैसे करती और मैंने हां कर दी, बस इसके बाद 19 जून को हम सदा के लिए एक हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+