यामी गौतम को विक्रांत मैस्सी ने कहा 'राधे मां', तो कंगना रनौत को क्यों लगी मिर्ची? बोलीं- 'लाओ मेरी चप्पल'
मुंबई, 07 जून। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने 4 जून को आदित्य धर से शादी कर सभी को बड़ा सरप्राइज दिया। यामी ने अपनी शादी की खुशखबरी इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर दी। इसके अगले दिन उन्होंने प्री-वेडिंग तस्वीरें भी पोस्ट की जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यामी गौतम को बॉलीवुड और फैंस से शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस के दोस्त और को-स्टार एक्टर विक्रांत मैस्सी ने भी मजाकिया अंदाज में यामी को शादी बधाई दी।
Recommended Video

'गिन्नी वेड्स सन्नी' में साथ किया काम
उन्होंने यामी को कुछ ऐसा कह दिया जिससे अब कंगना रनौत का गुस्सा फूट पड़ा है।आपको बता दें कि यामी गौतम और विक्रांत मैस्सी ने हाल ही में 'गिन्नी वेड्स सन्नी' फिल्म की जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म के बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए और खींचाई करने में भी पीछे नहीं रहता। यामी गौतम की शादी की तस्वरों को देख विक्रांत मैस्सी के दिमाग में मस्ती सूझी और कमेंट बॉक्स में उन्होंने लिखा, 'शुद्ध और पवित्र, राधे मां की तरह'।

विक्रांत मैस्सी ने कहा- राधे मां
विक्रांत मैस्सी का ये कमेंट यामी को तो नहीं बुरा लगा लेकिन कंगना को जरूर चुभ गया। उन्होंने विक्रांत मैस्सी के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें 'कॉक्रोच' तक कह दिया जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस में भी बहस छिड़ गई है। कंगना रनौत ने लिखा, 'कहां से निकला ये कॉक्रोच, लाओ मेरी चप्पल।' कंगना के इस कमेंट से विक्रांत के फैंस काभी नराज हुए और वह एक्ट्रेस पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

कंगना को आया गुस्सा
हालांकि कुछ ऐसे भी लोग है जो कंगना के बचाव में विक्रांत मैस्सी के फैंस को बुरा-भला बोल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर यामी गौतम की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो के कैप्शन में कंगना ने यामी गौतम को पहाड़ी दूल्हन के रूप में देवी बताया। कंगना ने लिखा, 'परंपरा और समय से पुरानी एक असली पहाड़ी लड़की के दुल्हन बनने से ज्यादा भव्य और दिव्य रूप कुछ भी नहीं है'।

कौन हैं यामी गौतम के पति ?
आपको बता दें कि यामी गौतम के पति का नाम आदित्य धर है। उनका कनेक्शन भी फिल्म इंडस्ट्री से ही है। उन्हें बॉलीवुड का 'मल्टिमीडिया' मैन कहें तो इसमें कोई बुराई नहीं है। दरअसल, आदित्य धर 'बी-टाउन' के सफल डायरेक्टर तो हैं ही साथ ही साथ वह संगीतकार और लेखक भी हैं। साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया था। माना जाता है कि इस फिल्म से ही यामी गौतम और उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। आदित्य धर का जन्म 12 मार्च, 1983 को दिल्ली में हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में वह साल 2008 से ही सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें: यामी गौतम की शादी-मेहंदी की कई और तस्वीरें आई सामने, उरी के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ लिए सात फेरे












Click it and Unblock the Notifications