यामी गौतम की शादी-मेहंदी की कई और तस्वीरें आई सामने, उरी के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ लिए सात फेरे
यामी गौतम की शादी-मेहंदी की कई और तस्वीरें आई सामने, उरी के डायरेक्टर आदित्य धर के साथ लिए सात फेरे
मुंबई, 05 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर ने शादी कर ली है। यामी गौतम और आदित्य धर ने शुक्रवार (04 जून) को अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर सबको हैरान कर दिया है। यामी गौतम और आदित्य ने एक प्राइवेट फंक्शन में हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए हैं। यामी और गौतम की शादी की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यामी गौतम ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की भी तस्वीरें शेयर की हैं। यामी और आदित्य ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शुक्रवार को शादी की सिर्फ एक ही तस्वीर शेयर की थी।

हिमालचल प्रदेश में यामी गौतम ने की है शादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ हिमाचल प्रदेश में बेहद सादगी के साथ एक सिंपल वेडिंग सेरेमनी की है। यामी गौतम हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला की रहने वाली हैं। जहां वह अक्सर आती-जाती रहती हैं। धर्मशाला में यामी का ननिहाल है।
Recommended Video

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत हुई यामी और आदित्य की शादी
यामी गौतम और आदित्य धर की शादी कोविड प्रोटोकॉल के तहत हुई। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि शादी में सिर्फ 18 लोग ही मौजूद थे। जिसमें वर पक्ष की तरफ से 5 लोग ही थे। कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार ने शादी में ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं दी है।

शादी के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आईं यामी
यामी गौतम ने शादी में लहंगा के बजाए लाल रंग की साड़ी पहनी थीं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यामी ने बहुत ही हल्का मेकअप और गोल्ड की जूलरी पहनी थी। वहीं आदित्य धर ने भी ऑफ व्हाइट रंग की सिंपल सेरवानी पहनी है।

सलवार-कुर्ता में यामी ने लगवाई मेहंदी
शनिवार को यामी गौतम ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यामी आरेंज रंग के सलवार-कुर्ता में नजर आ रही हैं। इसके साथ यामी ने गोल्डन रंग का ईयरिंग्स पहना है। यामी ने बहुत ही सिंपल मेहंदी लगवाई है। एक तस्वीर में यामी औल आदित्य धर साथ बैठे दिख रहे हैं।

शादी की तस्वीर शेयर कर यामी बोलीं- तुम्हारी रौशनी में मैंने प्यार सीखा
यामी गौतम ने शादी की पहली तस्वीर शेयर कर बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा है। यामी ने लिखा है, 'तुम्हारी रौशनी में मैंने प्यार सीखा है- रूमी। अपने परिवारों के आशीर्वाद से आज हमने शादी कर ली है। हमने ये खुशी सिर्फ अपने परिवारों के साथ मनाया है। हमें आपके प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।'

यामी और आदित्य को कई सेलेब्स ने दी बधाई
यामी गौतम और आदित्य ने जैसी ही अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी उन्हे शादी की बधाई दी। भूमि पेडनेकर, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, दीया मिर्जा,विक्रांत मैसी, सोनल चौहान जैसे कई बी-टाउन सेलेब्स ने उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी।

यामी और आदित्य ने कभी नहीं की रिलेशनशिप पर बात
यामी गौतम और आदित्य धर की शादी ने सबको हैरान कर दिया है। मीडिया वालों को यामी और आदित्य के रिलेशनशिप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यामी गौतम और आदित्य धर ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के अभिनेता विक्की कौशल के साथ इस फिल्म में यामी भी महत्वपूर्ण रोल में थीं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच दोस्ती और प्यार फिल्म उरी के सेट से ही शुरू हुई है। लेकिन यामी और आदित्य धर ने कभी भी रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की।












Click it and Unblock the Notifications