अब सलमान खान ने पूरा किया 'बॉटल कैप चैलेंज', फनी अंदाज में दिया ये शानदार मैसेज
नई

शर्टलेस सलमान जिम में चैलेंज एक्सेप्ट किया चैलेंज
इस वीडियो में शर्टलेस सलमान जिम में चैलेंज एक्सेप्ट करते हैं। वीडियो में बोतल के पास आते हैं और सुल्तान स्टाइल में हाथ जोड़कर भगवान को याद करते हैं और बोतल में फूंक मारते हैं। जिसके बाद बोतल की टक्कन नीचे गिर पड़ती है। सलमान पानी बोतल लेकर सारा पानी पी जाते हैं। वीडियो शेयर करते हुए भी सलमान ने लिखा, 'डोन्ट थकाओ पानी बचाओ!' जिसके बाद मतलब साफ़ है कि सलमान अपने इस वीडियो के जरिए लोगों को पानी बचाओ का सन्देश दे रहे हैं।
कई एक्टर ले चुके हैं ये चैलेंज
सलमान खान से पहले सुष्मिता सेन, टाइगर श्रॉफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलिब्रिटीज इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर चुके हैं। बॉलीवुड में इस चैलेंज की शुरुआत अक्षय कुमार ने की थी, जिन्होंने इसे हॉलीवुड एक्टर जेसन स्टेथम से इंस्पायर हो कर किया था। इस चैलेंज के तहत जहां एक तरफ विद्युत जाम्वाल ने तीन बोतलों को एक ही बार में अनकैप्ड किया वहीं कुणाल खेमू ने कॉमिकल अंदाज में इसे किया था।

सलमान खान इन दिनों फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं
सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिख रहे हैं। सलमान ने शनिवार को अपनी एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जिंदगी ब्लैक ऐंड वाइट थी, हां या न थी, सच या झूठ थी। सबकुछ शीशे की तरह साफ था। अब शायद यह ग्रे है। शायद कोई परवाह ही नहीं करता है। है न? नैतिकता और उसूल जिंदाबाद।' बता दें सलमान खान इन दिनों फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications