इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं KRK, कहा- 'बस 1-2 साल और जीवित रहूंगा'

अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले कमाल राशिद खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। केआरके ने इस बार अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ट्विटर पर प्रेस रिलीज में बताया कि उन्हें पेट का तीसरे स्टेज का कैंसर और उनके पास सिर्फ 1-2 साल का वक्त बचा है।

Recommended Video

    KRK suffering from Stomach Cancer; Shares Press release on Twitter | FilmiBeat
    KRK

    मुंबई। अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले कमाल राशिद खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। केआरके ने इस बार अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने ट्विटर पर प्रेस रिलीज में बताया कि उन्हें पेट का तीसरे स्टेज का कैंसर और उनके पास सिर्फ 1-2 साल का वक्त बचा है। इसके साथ ही केआरके ने अपनी उन ख्वाहिशों के बारे में लिखा है जो अधूरी रह जाएंगी।

    ट्विटर पर प्रेस रिलीज कर दी जानकारी

    ट्विटर पर प्रेस रिलीज कर दी जानकारी

    'देशद्रोही' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले केआरके के हास ही में किए गए खुलासे ने हर किसी को चौंका के रख दिया है। केआरके की कंपनी KRKBOXOFFICE ने ट्विटर पर उनकी तरफ से एक प्रेस रिलीज शेयर की है, जिसमें केआरके ने अपनी बीमारी का खुलासा किया है। केआरके ने बताया है कि उन्हें पेट का तीसरे स्टेज का कैंसर है और वो 1-2 साल से ज्यादा जीवित नहीं रह पाएंगे। केआरके ने कहा कि वो अब किसी का फोन भी नहीं उठाएंगे जो उन्हें ऐसा महसूस कराएगा कि वो जल्द ही मरने वाले हैं।

    लिखा, 'मेरे साथ ही मर जाएंगी ये ख्वाहिशें'

    केआरके ने अपनी प्रेस रिलीज में आगे लिखा, 'मैं किसी की सहानुभूति पर नहीं जीना चाहता। मैं उन लोगों को सराहूंगा जो मुझसे पहले की ही तरफ नफरत और प्यार करते रहेंगे। मैं बस अपनी दो ख्वाहिशों को लेकर दुखी हूं।' इसके बाद केआरके ने बताया कि वो कौन सी दो ख्वाहिशों हैं, जिनके अधूरेपन का गम उन्हें हमेशा सताएगा। केआरके ने लिखा, 'पहला, मैं एक प्रोड्यूसर के तौर पर एक ए-ग्रेड फिल्म बनाना चाहता था। दूसरा, मैं अमिताभ बच्चन जी के साथ एक फिल्म में काम करना चाहता था। ये दोनों ख्वाहिशों मेरे साथ ही मर जाएंगी।'

    केआरके के खुलासे से हैरान लोग

    केआरके के खुलासे से हैरान लोग

    केआरके ने लिखा है कि अब वो अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहेंगे। 'आप सभी को प्यार, भले आप मुझसे प्यार करते हैं या नफरत।' केआरके की इस बीमारी ने सभी को चौंका कर रख दिया है। अभी कुछ वक्त पहले ही बॉलीवुड ने अपनी बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी को अलविदा कहा और फिर अभिनेता इरफान खान को न्‍यूरो-एंडोक्राइन ट्यूमर की खबर सामने आई। इरफान खान इलाज के लिए लंदन में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+