फिल्म 'अटैक' की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम, VIDEO देखकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी एक्शन फिल्म 'अटैक' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम फिल्म सेट पर घायल हो गए हैं। जिसके चलते उनके सिर से खून भी बहने लगा। जिसका वीडियो जॉन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जॉन ने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें एक शख्स जॉन पर पीछे से एक ट्यूबलाइट से हमला कर रहा है। इसी एक्शन सीन के दौरान जॉन की चोट आई है।

एक्शन करते वक्त घायल हुए जॉन

एक्शन करते वक्त घायल हुए जॉन

जॉन अब्राहम ने फोटो के साथ एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसी वीडियो में उनकी टीम का एक सदस्य उनके घायल हुए गले से खून पोंछ रहा है। वीडियो में एक टीम मेंबर बता है कि ये लाल रंग खून है। जॉन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जिस तरह ये शुरू हुआ और जिस तरह से आगे जा रहा है। काफी मजा आ रहा है। हर हिस्से में मस्ती है। जॉन अब्राहम ने इस फोटो में एक एक्शन एडिक्ट का हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

गर्दन से निकलने लगा खून

गर्दन से निकलने लगा खून

इससे पहले, जॉन ने 'अटैक' की शूटिंग के दौरान बाइक स्टंट का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वे बाइक पर सवार एक रोड़ पर चल रहे हैं। उनके आए एक बाइक पर कैमरा है और साथ में एक बाइक पर कैमरा चल रहा है। बता दें कि इससे पहले जॉन अब्राहम ने फिल्म 'अटैक' से जुड़ी एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह बाइक पर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे तो वहीं क्रू मेंबर्स उनके आसपास मौजूद नजर आ रहे थे।

सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग खत्म हुई

बता दें कि फिल्म 'अटैक' में जॉन अब्राहम के साथ रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म को खुद जॉन अब्राहम, जयंतिलाल गड़ा और अजय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में जॉन ने सत्यमेव जयते-2 की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा जॉन अब्राहम जल्द ही दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+