यौन उत्‍पीड़न पर बोले इरफान खान, मुझे तो औरत-मर्द दोनों से मिले सेक्‍स के ऑफर

इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में शुमार इरफान खान ने भी अपने साथ हुए कास्टिंग काउच पर बोला है। इरफान ने खुलासा किया है कि फिल्मों में काम दिलाने के लिए उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। कई मर्द और औरतों ने उन्हें सेक्स ऑफर किया था।

मुंबई। बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के ऊपर अब सेलेब्रिटीज खुलकर बोलने लगे हैं। राधिका आप्टे, कल्कि कोचलीन और टिस्का चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों के बाद इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में शुमार इरफान खान ने भी अपने साथ हुए कास्टिंग काउच पर बोला है। इरफान ने खुलासा किया है कि फिल्मों में काम दिलाने के लिए उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। कई मर्द और औरतों ने उन्हें सेक्स ऑफर किया था।

Irrfan Khan

पूरी दुनिया में यौन शोषण के खिलाफ उठ रही है आवाज

पूरी दुनिया में यौन शोषण के खिलाफ उठ रही है आवाज

इस वक्त पूरी दुनिया में हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेनस्टेन के खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों पर बहस चल रही है। #MeToo हैशटैग के साथ महिलाएं अपने साथ हुए यौन शोषण की घटनाए दुनिया को बता रही हैं। इसी बीच इरफान खान का ये खुलासा काफी चौंकाने वाला है। इरफान ने अपने खुलासे में कहा है कि हार्वे वेनस्टेन केवल हॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी हैं।

'मर्दों और औरतों ने दिए मुझे सेक्स के ऑफर'

'मर्दों और औरतों ने दिए मुझे सेक्स के ऑफर'

अपनी आने वाली फिल्म 'करीब करीब सिंगल' के प्रमोशन के दौरान इरफान ने बॉलीवुड के इस काले राज से पर्दा उठाया। सभी मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने वाले इरफान यहां भी सबकुछ साफ-साफ बोल गए। इरफान ने कहा, 'इस तरह से बॉलीवुड में भी यौन शोषण होता है। मैं भी इसका शिकार रह चुका हूं। मेरे साथ भी मर्दों और औरतों ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की।' इरफान ने आगे कहा कि वो किसी का नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन ये देश के अधिकतर क्षेत्रों में होता है।

'सेक्स में हां कह देता तो मिल जाता काम'

'सेक्स में हां कह देता तो मिल जाता काम'

इरफान ने कहा, 'मुझे कई ऐसे प्रस्ताव मिले हैं जिसमें मुझे सेक्स के लिए कहा गया है। ये प्रस्ताव मर्द और औरत, दोनों की तरफ से आए हैं। अगर मैं इन प्रस्ताव को हां कह देता, तो मुझे ये फिल्में मिल जाती।' इरफान ने कहा कि ऐसे प्रस्ताव मिल सकते हैं लेकिन इसको मना करना खुद के हाथ में होता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे ऑफर मर्द और औरत, दोनों को ही मिलते हैं लेकिन महिलाएं इसका शिकार ज्यादा होती हैं।

इरफान ने इन यौन उत्पीड़न को बताया मानसिक बीमारी

इरफान ने इन यौन उत्पीड़न को बताया मानसिक बीमारी

इरफान ने कहा कि जो लोग ऐसी हरकतें बार-बार करते हैं, उनकी पहचान उजागर करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यौन शोषण करने को एक मानसिक बीमारी बताया। 'ये समाज में आपकी दशा दिखाती है। समाज में ज्यादा पावर वाला अपने से कमजोर को शोषित करेगा। लोगों को एक-दूसरे से मिलने की इजाजत होनी चाहिए।' इरफान ने सरकार और समाज पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें इसमें दखल देने का कोई हक नहीं है।

हमेशा बेबाक राय रखते आए हैं इरफान

हमेशा बेबाक राय रखते आए हैं इरफान

इरफान खान बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं जो अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। इरफान किसी भी मुद्दे पर बोलने से नहीं शरमाते। इससे पहले भी वो धर्म और अपने साथी कलाकारों पर बोल चुके हैं। जुलाई में बकरीद के मौके पर इरफान ने कुर्बानी की प्रथा पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि लोगों ने अब त्योहारों और परंपराओं को एक तमाशा बना कर रख दिया है।

बॉलीवुड में मर्द भी होते हैं कास्टिंग काउच का शिकार

बॉलीवुड में मर्द भी होते हैं कास्टिंग काउच का शिकार

इरफान के इस बयान ने देश के मौलानाओं और काजियों को नाराज कर दिया था। उन्होंने गायक सोनू निगम के विवादित आजान ट्वीट पर भी बोला था। इरफान के खुलासे के बाद इस बात पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है कि बॉलीवुड में केवल महिलाएं नहीं, बल्कि मर्द भी कास्टिंग काउच का शिकार होते हैं। रणवीर सिंह भी इसका शिकार होने की बात कबूल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+