कोरोना मरीजों को ऑक्‍सीजन दिलवाने के लिए अभिनेता हर्षवर्धन राणे बेच रहे अपनी फेवरेट बाइक

नई दिल्‍ली, मई 1: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्‍सीजन के लिए हाहाकार मचा है। ऐसे में कई अभिनेता देवदूत बनकर कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आक्‍सीजन, दवा और इलाज के लिए दिल खोल कर मदद कर रहे हैं । वहीं अभिनेता हर्षवर्धन राणे ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए धन जुटाने के लिए अपनी बाइक बेच रहे हैं।

pic

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्‍होंने अपनी बाइक के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा है कि "ऑक्सीजन के बदले मेरी मोटरसाइकिल को मैं अपने से दूर कर रहा हूं। जिससे जरूरतमंदों को मदद करने में सहायता होगी। कृपया मुझे हैदराबाद में मेरी बाइक के लिए अच्‍छे ग्राहक खोजने में मदद करें।

भारत में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली चरमरा रही है क्योंकि देश में हर दिन लाखों कोविड -19 मामले दर्ज होते हैं। कई अस्पताल के बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति और जीवन रक्षक दवाओं की जबरदस्‍त किल्‍लत के लिए जूझ रहे हैं। शमशान घाट हर दिन सैकड़ों की संख्‍या में लाशों की चिताओं से धधक रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर हेल्पलाइन नंबर साझा कर रहे है लोगों की मदद करने वाले लोगों के नंबर शेयर कर रहे हैं।

pic

एक्‍टर ने कहा बहुत बहुत धन्यवाद कि मुझे हीरो बनाया। मुझे बहुत बुरा लगा कि मेरी वजह से थोड़ी देरी हुई लेकिन मुझे लगता है कि पूरी टीम ने आगे आकर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। हर्षवर्धन को जॉन अब्राहम प्रोडक्शन की अगली फिल्म में देखा जाएगा। फिल्म के बारे में बात करते हुए, जॉन ने पिछले महीने पीटीआई से कहा था "हम तारा बनाम बिलाल नामक एक फिल्म शुरू कर रहे हैं, हम इसका निर्माण कर रहे हैं। यह एक खूबसूरत स्लाइस-ऑफ-लाइफ प्रासंगिक फिल्म है। इसमें हर्षवर्धन राणे और अंगिरा धर शामिल हैं। यह इस महीने या मई में शुरू होता है। यह समर शेख द्वारा निर्देशित है।"

Himani Sharma की बोल्डनेस देखने वालों के मुंह से निकला- 'हाय गर्मी'https://hindi.oneindia.com/photos/himani-sharma-viral-bold-pictures-61377.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+