एक्टर गोविंदा हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

मुंबई। एक बार फिर से देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड के नामचीन सितारे इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार गोविंदा भी कोरोना संक्रमित निकल गए हैं। उनके प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि एक्टर में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है और इस वजह से उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है और वो सभी मेडिकल निर्देशों का पालन कर रहे हैं। सभी लोगों से अपील है कि जो हाल-फिलहाल में उनके संपर्क में आए हैं वो सभी अपना कोरोना टेस्ट करा लें।

अक्षय कुमार के बाद गोविंदा भी हुए कोरोना पॉजिटिव

अक्षय कुमार के बाद गोविंदा भी हुए कोरोना पॉजिटिव

आपको बता दें कि आज सुबह ही एक्टर अक्षय कुमार भी कोरोना संक्रमित निकले थे, वो भी होम क्वारंटीन हैं। बता दें कि इन दिनों अभिनेता आमिर खान, अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री आलिया भट्ट, अभिनेता कार्तिक आर्यन और मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिड़ी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

कोरोना का कहर जारी, प्रशासन की बढ़ी चिंता

कोरोना का कहर जारी, प्रशासन की बढ़ी चिंता

रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में देश में 93,249 नए कोरोना के केस सामने आए हैं , जो कि अक्टूबर 2020 के बाद से आए अब तक के सबसे अधिक आंकड़े हैं। तो वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 513 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,24,85,509 हो गई और कुल मौतों का आंकड़ा 1,64,623 पहुंच गया है।, देश में एक्टिव केस 6,91,597 हैं, जबकि1,16,29,289लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि देश में अब तक 7,59,79,651 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लग चुकी है।

मुंबई की हालत काफी खराब

मुंबई की हालत काफी खराब

कोरोना से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र हैं, जहां कि स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। प्रदेश की राजधानी मुंबई में संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को यहां पिछले 24 घंटे में 9 हजार से अधिक नए मरीज मिले जबकि इस दौरान 27 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि कोरोना वायरस प्रसार पर काबू पाने के लिए अब महाराष्ट्र सरकार लॉकडाउन जैसे सख्त फैसले पर विचार कर रही है।

सीएम ठाकरे ने बुलाई मीटिंग

सीएम ठाकरे ने बुलाई मीटिंग

कोरोना से बिगड़े हालात पर आज सीएम उद्धव ठाकरे ने मीटिंग बुलाई है, जिसमें महामारी को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। हो सकता है कि सरकार कुछ सख्त फैसले उठा ले।

Recommended Video

    Akshay Kumar Corona Positive: अक्षय कुमार ने घर में खुद को किया क्वारंटीन | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+