एक्टिंग को Saif Ali Khan ने बताया सबसे ज्यादा रिस्क वाला प्रोफेशन, कहा- इस वजह से अस्पताल में काम करने जैसा लगता है

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। अलग-अलग मुद्दों पर आए दिन कोई ना कोई सितारा खबरों में बना रहता है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने महामारी के समय काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण महीनों घर में बंद रहने के बाद उन्होंने दोबारा काम शुरू किया है। अब सैफ अली खान ने फिल्म के सेट पर काम करने की तुलना अस्पतालों में काम करने से कर दी है।

सैफ- एक्टर्स मास्क नहीं पहन सकते

सैफ- एक्टर्स मास्क नहीं पहन सकते

सैफ अली खान धर्मशाला में भूत पुलिस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और जल्द ही अपनी पत्नी करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान के पास जाएंगे। समाचार वेबसाइट द क्विंट से बातचीत में सैफ ने कहा, 'आप जानते हैं, एक्टर्स मास्क नहीं पहन सकते और उस समय फिल्म के सेट पर काफी खरतनाक वातावरण होता है। लेकिन जिन लोगों के साथ मैंने काम किया है, उनमें से ज्यादातर ने काफी कोशिश की हैं। उन्होंने अपना बेहतर करने की कोशिश की है लेकिन ये फिर भी खतरनाक है। ये काफी मुश्किल वक्त है और मुझे ऐसा महसूस होता है कि एक्टर्स भी इसका क्रेडिट डिजर्व करते हैं।'

सैफ- एक्टिंग ज्यादा रिस्क वाला प्रोफेशन

सैफ- एक्टिंग ज्यादा रिस्क वाला प्रोफेशन

वह आगे कहते हैं, 'लॉकडाउन के समय हम छह महीने के लिए चुपचाप अपने घर में बैठे रहे, अपनी जिंदगी बेकार की और समय नष्ट किया। लेकिन अब सरकार कह रही है कि बाहर जाओ और अर्थव्यवस्था को सहयोग देने के लिए काम करो, हम एक बार फिर फ्रंटलाइन पर हैं। ये ज्यादा रिस्क वाला प्रोफेशन है, बिल्कुल अस्पताल में काम करने जैसा।' इस महीने की शुरुआत में सैफ की अपने बेटे तैमूर के साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। दोनों पटौदी विला में खेती कर रहे थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गईं।

तैमूर के साथ वायरल हुई थीं तस्वीरें

तैमूर के साथ वायरल हुई थीं तस्वीरें

तस्वीरों में तैमूर पानी में खड़ा रहा और सैफ उसी के पास मिट्टी पर। एक अन्य तस्वीर में तैमूर पानी में हाथ डालकर खड़ा देखा गया। वहीं करीना की बात करें तो वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि करीना और तैमूर भी धर्मशाला जाकर सैफ के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे। ई टाइम्स के मुताबिक करीना कुछ दिनों तक बेटे तैमूर और पति सैफ के साथ धर्मशाला में ही समय बिताने वाली है।

तनुश्री दत्ता ने घटाया 15KG वजन, देखने वाले रह गए दंग, क्‍या बॉलीवुड में कमबैक की है तैयारी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+