सोशल डिस्‍टेंसिंग के बीच 'गले लगने' वाले को कॉन्‍सटेबल ने पीटा, Video वायरल होने पर हुआ सस्‍पेंड

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के चलते पूरे देश में सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन हो रहा है। पुलिस इसे सख्‍ती से लागू भी करवा रही है। लेकिन इसी बीच दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके में लोगों को कथित तौर पर 'गले लगाने के लिए' 30 वर्षीय व्यक्ति को दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल द्वारा पीटे जाने का मामला गरमा गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उस पुलिसकर्मी को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

सोशल डिस्‍टेंसिंग के बीच गले लगने के आरोप पर कॉन्‍सटेबल ने युवक को पीटा, Video वायरल होने के बाद हुआ सस्‍पेंड

जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी व्यक्ति को डंडे से पीटते हुए देखा गया। वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति जब वहां से भागने की कोशिश कर रहा है तो कांस्टेबल और स्थानीय लोग दोनों मिलकर उसे पीट रहे हैं। वीडियो में यह देखा गया है कि जब उस रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पीटने की वजह पूछी तो किसी ने कहा कि वह लोगों को गले लगा रहा है। लोगों को डर था कि युवक कोरोना पीड़ित हो सकता है और संक्रमण फैलाने के लिए वह ऐसा कर रहा है। उसके बाद लोगों से युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी।

पीड़ित की पहचान सागरपुर के रहने वाले इमरान के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार इमरान मस्जिद गया था और उसके बाद वह उसी इलाके में रहनेवाली अपनी बहन से मिलने गया। यह घटना उस समय हुई जब इमरान अपनी बहन की घर से लौट रहा था। इमरान के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि जब इमरान लौट रहा था तो उसने पार्क के निकट पुलिसकर्मी को देखा और डर के मारे भागने लगा क्योंकि उसे लगा कि वह बंद के नियम का उल्लंघन कर रहा है। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल की पहचान कर ली गई है। वह सागरपुर पुलिस थाने में तैनात था। उसे निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच जारी है।

Recommended Video

    Coronavirus-positive kid blows kisses to nurses in Chandigarh hospital | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+