जेल में फंदे से लटका मिला भाई के तीन बच्चों को मारने वाले आरोपी का शव
हरियाणा के सारसा में तिहरे हत्याकांड का आरोपी जगदीप मलिक का जेल के टॉयलेट में शव मिला है। 26 वर्षीय जगदीप अपने भाई के बच्चों की हत्या के मामले में कुरुक्षेत्र जेल में बंद था। पुलिस अभी मौत के पीछे की वजह का पता लगा रही है।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के सारसा में तिहरे हत्याकांड का आरोपी जगदीप मलिक का जेल के टॉयलेट में शव मिला है। 26 वर्षीय जगदीप अपने भाई के बच्चों की हत्या के मामले में कुरुक्षेत्र जेल में बंद था। पुलिस अभी मौत के पीछे की वजह का पता लगा रही है।

जगदीप मलिक को पिछले महीने अपने भाई के बच्चों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस को जांच में पता चला था कि ये हत्या बच्चों के पिता ने ही करवाई थी। इस तिहरे हत्याकांड ने पंचकूला को हिला कर रख दिया था। जगदीप ने कबूला था कि उसने अपने भाई सोनू के कहने पर उसके तीनों बच्चों की हत्या की थी।
सोनू का एक महिला के साथ अवैध संबंध था और तीनों बच्चे इसमें उलझन बन रहे थे। इतना ही नहीं, उस औरत से भी उसके बच्चे थे। किसी बात को लेकर सोनू को लग रहा था कि ये बच्चे उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं, तो उसने इनकी हत्या की ठान ली। जगदीप बाद में अपने इस बयान से पलट गया था। उसने बाद में पुलिस को कहा था कि उसने सोनू के तीनों बच्चों की हत्या परिवार के जमीन विवाद के चलते की थी।
हाल ही में, बच्चों की मां सुनीता मलिक ने सरसा गांव के निवासियों के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर ठीक से जांच की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक (करनाल रेंज) सुभाष यादव की देखरेख में इस मामले में एक एसआईटी का गठन किया था। करनाल के एसपी जशंदिप रंधवा एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं। एसआईटी ने परिवार के सङी सदस्यों के बयान दर्ज किए और सोनू मलिक और जगदीप की पत्नी रीना मलिक के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए भी आवेदन किया।
ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड से शादी के लिए भाई से ही करा दिया अपने तीन बच्चों का कत्ल, अवैध संबंधों की खौफनाक कहानी












Click it and Unblock the Notifications