गर्लफ्रेंड से शादी के लिए भाई से ही करा दिया अपने तीन बच्चों का कत्ल, अवैध संबंधों की खौफनाक कहानी
नई दिल्ली। हरियाणा के पंचकूला में पिता ने भाई के साथ मिलकर अपने तीन नौनिहालों को मार डाला। उसने इसलिए अपने बच्चों को मार डाला क्योंकि वो प्रेमिका के साथ उसके संबंधों में उलझन बन रहे थे। पुलिस ने तीनों नाबालिग भाई-बहनों का शव पंचकूला के मोरनी हिल्स इलाके से बरामद किए थे जो 11 नवंबर से लापता थे। पुलिस ने शक के आधार पर जब बच्चों के चाचा को गिरफ्तार किया को मामला खुला और पता चला कि बच्चों को उन्ही के पिता और चाचा ने मारा है।

तीनों बच्चों को मारी गोली
ये बच्चे कुरुक्षेत्र जिले के सारसा गांव के थे और पिछले कई दिनों से लापता थे। मंगलवार को मोरनी वन क्षेत्र में लोगों ने तीन बच्चों के शव देखे तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने इस बारे में तुरंत पुलिस का सूचना दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। बच्चों की पहचान 11 साल के समीर, आठ साल की सिमरन और चार साल के समर के रूप में हुई । पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि ये हत्याएं उनके पिता और चाचा ने की है। हत्या कर उन्होंने उनके शव मोरनी के जंगलों में फेंक दिया। दोंनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चाचा बोला, बच्चों के पिता के कहने पर की हत्या
पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में बच्चों के चाचा जगदीप मलिक को गिरफ्तार किया था। एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि जगदीप ने बच्चों की हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने बच्चों के पिता सोनू के कहने पर उसने बच्चों को मारा। उसने कहा कि बच्चों के पिता के एक दूसरी महिला के साथ अवैध रिश्ते थे। उस औरत से भी उसके बच्चे थे, किसी बात को लेकर सोनू को लग रहा था कि ये बच्चे उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं, तो उसने इनकी हत्या की ठान ली।

परिजन सोनू की हरकत से स्तब्ध
बच्चों के मामा गुलाब सिंह ने बताया कि उसने पहले भी सोनू मलिक को चेतावनी थी लेकिन उन्हें इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं थी। वहीं बच्चों के दादा ने भी सोनू की हरकत पर गुस्से में हैं।बच्चों के दादा ने साऱ कहा कि सोनू ने अपने चचेरे भाई जगदीप के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। परिजनों को गांव के कुछ अन्य युवकों पर भी इस हत्याकांड में शामिल होने का शक है। वहीं बच्चों की मां का गांव सारसा में रो-रोकर हाल-बेहाल है।












Click it and Unblock the Notifications