इस देश का पासपोर्ट है सबसे अधिक शक्तिशाली, भारत इस लिस्ट में 75वें स्थान पर
पूरी दुनिया में सबसे ताकतवर पासपोर्ट सिंगापुर का है। 'आर्टन कैपिटल' नाम की वैश्विक आर्थिक सलाहकार कंपनी ने 'ग्लोबल पासपोर्ट पावर रैंक 2017' में यह जानकारी जारी की है। इस लिस्ट में भारत को 75वां स्थान मिला है
नई दिल्ली। पूरी दुनिया में सबसे ताकतवर पासपोर्ट सिंगापुर का है। 'आर्टन कैपिटल' नाम की वैश्विक आर्थिक सलाहकार कंपनी ने 'ग्लोबल पासपोर्ट पावर रैंक 2017' में यह जानकारी जारी की है। इस लिस्ट में भारत को 75वां स्थान मिला है। पिछले साल इस लिस्ट में भारत ने 78वां स्थान प्राप्त किया था। सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एशियाई देश ने इस लिस्ट में पहले पायदान पर अपनी जगह बनाई है। इस बार इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जर्मनी है और तीसरे स्थान पर स्वीडन और साउथ कोरिया हैं।

सिगांपुर के पासपोर्ट पर करीब 173 देशों के लिए वीजा फ्री एक्सेस मिला हुआ है। आपको बता दें कि पराग्वे ने सिंगापुर के पासपोर्ट धारकों के लिए नियमों में ढील दी, जिसके चलते सिंगापुर पहले स्थान पर पहुंच गया। पिछले दो सालों से यूरोपीय देश और जर्मनी सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट का खिताब पाते आ रहे थे। इस लिस्ट में सबसे आखिरी स्थान अफगानिस्तान का है, जिसे 94वीं रैंक मिली है। पड़ोसी देश पाकिस्तान और इराक इस लिस्ट में 93वें नंबर पर हैं। 92वें नंबर पर सीरिया और 91वें नंबर पर सोमालिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications