आरिफ का कहना कुरान की पाक बातों को गंदा कर रहा ISIS
मुंबई। अभी आपने पढ़ा (CLICK ON PREVIOUS) कि कैसे एक इंजीनियर होने के बावजूद आरिफ माजिद को वह काम करने पड़ते थे जिसकी कल्पना उसने सपने में भी नहीं की थी। अब जानिए कि आखिर क्यों माजिद को लगा कि आईएसआईएस जो भी कर रहा है वह कुरान में कही गईं बातों के बिल्कुल उल्टा है।

शर्म की तरह है ISIS
बगदादी का दावा है कि वह खलीफा है और वह इस लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है। जब माजिद और बाकी लोगों यहां पहुंचे तो इन्होंने देखा कि जो बातें कुरान में कही गईं हैं आईएसआईएस उन बातों में से एक भी बात को साबित नहीं करता।
कुरान के एक भी सिद्धांत को आईएसआईएस नहीं अपनाता। माजिद की मानें तो इनका ख्याल यहां आने से पहले एकदम अलग था। जब इन्होंने देखा कि महिलाओं को या तो मार दिया जाता है या फिर उनका अपहरण कर लिया जाता है तो हमें लगा कि संगठन और इसके काम शर्म से ज्यादा कुछ नहीं हैं।माजिद की मानें तो जितनी निर्दयता आईएसआईएस ने दिखाई वह उनकी कल्पना से एकदम परे थी। ऐसे में वह सिर्फ वहां से बाहर निकलना चाहता था।
अगले कदम पर सोच रही NIA
एनआईए के सूत्रों के मुताबिक अब एनआईए आईएसआईएस के बारे में और ज्यादा जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रहा है। कई भारतीय गायब हैं और ऐसा माना जा रहा है कि यह आईएसआईएस का हिस्सा बन गए हैं। इन सभी भारतीयों की यात्रा से जुड़ी जानकारियों के साथ ही उन भारतीयों जिन्होंने इनकी मदद की, इसका पता लगाया जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि एनआईए को काफी मदद मिल सकती है।
वहीं दूसरी ओर एनआईए माजिद को पूछताछ के बाद उसे छोड़ने की बात पर भी विचार कर रही है। कोई भी कदम सिर्फ गृह मंत्रालय से बात करने के बाद ही उठाया जाएगा।
आईएसआईएस अभी तक देश में बैन संगठन नहीं है और ऐसे में इसमें शामिल होना किसी भी तरह के अपराध की श्रेणी में नहीं आता है। यही एक पेंच है क्योंकि इसकी वजह से संगठन में शामिल हुए लोगों के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications