एबीपी न्यूज़-नीलसन के ओपिनियन पोल: फिर से होगा नीतीश का ही राज, बीजेपी का बंटा धार

नई दिल्ली। बिहार चुनावों के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने कमर कस ली है, बीजेपी जहां नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के साथ को बुरा बताकर वोट लेने के प्रयास में हैं वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार इन दिनों राज्य में अपनी पार्टी की ओर से किये गये बीते दस सालों के काम को गिना रहे हैं।

पिछले दिनों पार्टी के इंटरनल सर्वे ने बीजेपी की नींद उड़ा दी थी तो वहीं दूसरी ओर एबीपी न्यूज़-नीलसन के ओपिनियन पोल भी भाजपा के अंदर खलबली पैदा कर सकता है क्योंकि यह ओपेनियन पोल बता रहा है कि इस बार फिर से नीतीश कुमार बिहार की जनता का विश्वास जीतने में सफल रहेंगे।

पोल के मुताबिक नीतीश गठबंधन को 129 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी गठबंधन को 112 सीटें मिलने के आसार हैं, अन्य के खाते में दो सीटें जा रही है।पोल के मुताबिक जेडीयू गठबंधन को 43 फीसदी और बीजेपी गठबंधन को 32 फीसदी वोट मिलेंगे।

जेडीयू-कांग्रेस-राजद

इस पोल के मुताबिक यह तीनों पार्टियां सशक्त रूप से बीजेपी को टक्कर देंगी, अलग-अलग होने पर तीनों का नुकसान है, पोल के मुताबिक नीतीश कुमार की पार्टी को 52 सीट मिल रही हैं तो लालू की लालटेन 31 सीटों पर जगमगाने के आसार हैं तो कांग्रेस को भी पांच सीटें मिलती दिख रही हैं, ऐसे में तीनों अगर साथ रहें तो बीजेपी की हार तय है क्योंकि बीजेपी गठबंधन को अकेले ही 145 सीटें मिलती दिख रही हैं। मालूम हो कि कांग्रेस ने अभी नीतीश कुमार और राजद के साथ हाथ नहीं मिलाया है।

सीएम के रूप में नीतीश कुमार पहली पसंद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ही जनता के लिए सीएम के फिट हैं, उन्हें 52 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा है। गौरतलब है कि एबीपी न्यूज़ और नीलसन का यह ओपिनियन पोल अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूरोपियन सोसाइटी फॉर ओपिनियन एंड मार्केटिंग रिसर्च यानी ESOMAR के आधार पर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+