बिहार चुनाव: इंटरनल सर्वे में भाजपा की हालत खराब, शाह की नींद उड़ी

पटना। बिहार चुनाव के मद्देनजर इस समय सभी राजनैतिक पार्टियों नें कमर कस ली है, जहां जेडीयू और राजद मिलकर बीजेपी का सफाया करने की फिराक में हैं वहीं भाजपा के इंटरनल सर्वे ने पार्टी की नींद उड़ा दी है। खबर है कि पार्टी ने राज्य में अपना इंटरनल सर्वे कराया है जिसमें भाजपा को नीतीश कुमार और लालू से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी को कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करके चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तरीके बताये हैं।

अंग्रेजी अखबार mail online media के सर्वे में यह बात सामने आयी है कि बीजेपी को इस बार के चुनाव में 127 सीटें मिलने का अनुमान है जो उसे सत्ता से काफी कोसो दूर रखेंगे इसलिए एनडीए के घटक दल जो कि बिहार से ताल्लुक रखते हैं ने पीएम मोदी को इस बारे में खत लिखा है जिसके बाद अमित शाह की टीम सक्रिय हुई है और अब बीजेपी की पूरी सेना बिहार के चुनावों के लिए रात-दिन एक किये हुए हैं।

कहा जा रहा है कि अमित शाह ने चुनाव के लिए एक टीम बनायी है, जो कि हर विधानसभा का अलग-अलग सर्वे करेगी 15-15 दिनों में जिसके बाद आगे की रणनीति तय होगी। इसके अलावा, बिहार के बाहर की एक गैर राजनीतिक प्रोफेशनल्स की टीम भी हर विधानसभा का सर्वे कर रही है और उसकी रिपोर्ट पर बीजेपी तय करेगी कि आगे क्या करना है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+