ABP news-CSDS Exit Poll : इकलौता एग्जिट पोल जो दे रहा छत्तीसगढ़ में बीजेपी को पूर्ण बहुमत
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में राज्य के 76 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 11 दिंसबर को आने वाले चुनाव नतीजों से पहले एबीपी न्यूज़-लोकनीति सीएसडीएस का एग्जिट पोल में रमन सिंह चौथी बार सत्ता पर एक बार फिर से काबिज होते दिख रहे हैं। एबीपी न्यूज़-लोकनीति सीएसडीएस का एग्जिट पोल बता रहा है कि सूबे में सीएम रमन सिंह का जलवा अभी भी कायम है। एक बार फिर उनकी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करने जा रही है।

एबीपी न्यूज़-लोकनीति सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक 90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीजेपी 48 से 56 सीटें जीत सकती है यानी 52 सीटें जीतने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 32 से 38 सीटें यानी 35 सीटें जीत सकती है। हालांकि कांग्रेस पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद सत्ता से दूर दिख रही है। अजीत जोगी और मायावती का गठबंधन सूबे में कुछ कमाल नहीं करता दिख रहा है। ये गठबंधन 2 से 4 यानी 3 सीटों पर सिमटता दिख रही है।
बीजेपी वोट शेयर में भी कांग्रेस पर काफी अंतर के साथ आगे है। बीजेपी को 42 तो कांग्रेस को 37 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं। यानी दोनों पार्टी के बीचे 4 फीसदी वोट का अंतर रहेगा। अगर एग्जिट पोल के नतीजों की तुलना 2013 के विधानसभा चुनाव के नतीजों से करें तो सीटों के मामले में कांग्रेस और बीजेपी को न नुकसान हो रहा है और न ही फायदा बल्कि पिछले चुनाव नतीजे ही दोहराए जाने के आसार हैं।
किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें- कुल सीटें-90
बीजेपी- 52 सीटें
कांग्रेस- 35 सीटें
अन्य- 03 सीटें
किस पार्टी को कितना वोट प्रतिशत
बीजेपी- 42%
कांग्रेस- 37%
अन्य- 21%
उत्तर छतीसगढ़ (34 सीटें)
किस पार्टी को मिलेंगी कितनी सीटें
कांग्रेस- 18 सीटें
बीजेपी- 16 सीटें
अन्य- 00 सीटें
किस पार्टी को कितना वोट प्रतिशत
कांग्रेस- 42%
बीजेपी-38%
अन्य- 20%
मध्य छतीसगढ़ (43 सीटें)
किस पार्टी को कितना वोट प्रतिशत
कांग्रेस- 33%
बीजेपी-45%
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल
कांग्रेस-55 से 65
भाजपा- 21 से 31
अन्य- 04 से 08
टाइम्स नाउ-सीएनएक्स छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल
बीजेपी-46
कांग्रेस-35
बीएसपी-7
अन्य- 2
न्यूज 24-पेस मीडिया छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल
बीजेपी-36 से 42
कांग्रेस- 45 से 51
अन्य- 4 से 8
इंडिया टीवी-सीएनएक्स छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल
बीजेपी- 40 से 42
कांग्रेस- 32 से 38
अजीत जोगी-बीएसपी को 6 से 8 सीटें
न्यूज नेशन छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल
सीटें
बीजेपी-38 से 42
कांग्रेस- 40 से 44
अजीत जोगी-बीएसपी- 4 से 8
अन्य 0 से 4
वोट प्रतिशत
बीजेपी- 38 प्रतिशत
कांग्रेस- 41 प्रतिशत
अजीत जोगी-बसपा- 13 प्रतिशत
अन्य- 04 प्रतिशत
नोटा- 04 प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications