अक्षय कुमार पर कमेंट कर फंसे अभिषेक बच्चन, यूजर ने बता दिया 'वंशवाद की पैदाइश' तो मिला ये जवाब
अक्षय कुमार पर कमेंट कर फंसे अभिषेक बच्चन, यूजर ने बता दिया 'वंशवाद की पैदाइश' तो मिला ये जवाब
Abhishek Bachchan VS Akshay Kumar Twitter war: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन हमेशा ही अपने ट्वीट को ट्रोलर के निशाने पर रहते हैं। इस बार अभिषेक बच्चन ने अक्षय कुमार से जुड़े के एक ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसके बाद एक यूजर ने उन्हें 'वंशवाद की पैदाइश' तक कह डाला। अभिषेक बच्चन ने भी ट्विटप यूजर को करारा जवाब दिया। असल में फिल्म ड्रिस्टिब्यूटर अक्षय राठी (Distributor Akshaye Rathi) ने एक ट्वीट कर लिखा, 'यह अमेजिंग है। अक्षय कुमार ने बहुत ही कम समय में पूरी फिल्म की शूटिंग कर ली है। दूसरे स्टार्स को भी उनसे सीखने की जरूरत है। यही नहीं कम वक्त में शूटिंग के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्में पर्दे पर हिट भी होती हैं। अन्य ऐक्टर्स को भी बेहतर प्लानिंग की जरूरत है।'
Recommended Video

अक्षय की तारीफ वाली ट्वीट पर अभिषेक ने क्या कहा?
अभिषेक बच्चन ने इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ''किसी के साथ किसी के काम की तुलना करना सही नहीं है। हर किसी के काम करने का तरीका अलग होता है।'' अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट के बाद अक्षय राठी और उनमें बहस होती है। जिसमें अन्य ट्विटर यूजर भी अपना रिएक्शन देते हैं।

अभिषेक बच्चन पर यूजर ने किए तीखे वार
अभिषेक बच्चन ने यह कॉमेंट तो यूं ही किया था, लेकिन एक यूजर ने इसे अक्षय कुमार की टिप्पणी से जोड़ दिया और अभिषेक बच्चन पर वंशवाद की पैदाइश होने का आरोप लगा। एक यूजर ने लिखा, कई अन्य अभिनेताओं की तरह अभिषेक बच्चन को भी अन्य लोगों की सफलता पर कमेंट करना पसंद है। अभिषेक अक्षय पर अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। उनकी (अक्षय) समय की पाबंदी, अनुशासन, कड़ी मेहनत और परिश्रम को स्वीकार नहीं करते हैं।''

अभिषेक बच्चन ने ट्रोलर को दिया जवाब
अभिषेक बच्चन ने ट्रोल को जवाब देते हुए कहा, 'कोई भी जज नहीं कर रहा भाई साहब। अक्की भैया (अक्षय कुमार) के काम करने के तरीके और प्रोफेशनलिज्म काबिले-ए-तारीफ हैं। वह एक शानदार अभिनेता है।'
ट्रोलर को जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा, '' हर्गिज नहीं!!! आप मेरे ट्वीट को गलत तरीके से समझ रहे हैं और बिल्कुल ही गलत समझ रहे हैं। कृपया ऐसा मत कीजिए। मेरे ट्वीट को फिर से पढ़िए। और इतना नकारात्मक होना बंद कीजिए।''












Click it and Unblock the Notifications