जब अभिषेक से यूजर ने कहा- 'आप अपने पिता अमिताभ बच्चन से बेहतर एक्टर हैं', अभिनेता ने दिया ये जवाब

जब अभिषेक से यूजर ने कहा- 'आप अपने पिता अमिताभ बच्चन से बेहतर एक्टर हैं', अभिनेता ने दिया ये जवाब

मुंबई, 09 मई: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर कई बार इस बात को लेकर ट्रोल हो चुके हैं कि उनकी एक्टिंग में अमिताभ बच्चन जैसी कोई बात नहीं है। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का बेटा होने के लेकर अभिषेक बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करते हैं। अभिषेक की फिल्म देख लोग उनकी तुलना उनके पिता अमिताभ बच्चन से करते हैं। कई सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि अभिषेक को फिल्मों में एंट्री इसलिए मिली है क्योंकि वह अमिताभ बच्चन के बेटे हैं। लेकिन इस बार एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिषेक बच्चन की फिल्म ''द बिग बुल'' देखने के बाद कहा कि अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन से एक्टिंग में बेहतर हैं। अभिषेक बच्चन ने इस ट्वीट का जवाब भी दिया है।

अभिषेक बच्चन ने कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता है....

अभिषेक बच्चन ने कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता है....

शनिवार (08 मई) को एक ट्विटर यूजर (Nitin Manchanda @lifeandstars1) ने अभिषेक बच्चन को टैग करते हुए लिखा,''फिल्म ''द बिग बुल' को देखकर मुझे लगता है कि जब अभिनय की बात आती है तो आप बिग बी (अमिताभ बच्चन) से बेहतर हैं। आप पर कृपा हो गुरु भाई।''

इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा, "आपकी तारीफ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सर। लेकिन कोई भी, कोई भी उनसे (अमिताभ बच्चन) बेहतर नहीं हो सकता।"

उस शख्स ने वापस रिप्लाई करते हुए लिखा, उसने संजय दत्त के साथ एक 'ज्योतिषीय सत्र' में भी यही दावा किया था। उसने फिर से ट्वीट किया, ''मुझे पता है सर। लेकिन सीधे दिल से मैंने आपकी तारीफ की है। मैंने संजय दत्त को एक ज्योतिषीय सत्र के दौरान यह भी बताया था कि आप एक बेहतर एक्टर हैं।''

''पिता से बेहतर बेटा है, इससे बड़ी तारीफ क्या होगी''

''पिता से बेहतर बेटा है, इससे बड़ी तारीफ क्या होगी''

अभिषेक बच्चन के लिए एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, अब और क्या चाहिए। पिता से बेहतर बेटा है, इससे बड़ी तारीफ क्या होगी। बिग बी बेस्ट हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन एक्टिंग के मामले में अभिषेक बच्चन आप भी उसी सेम पाथ पर हैं, जो बिग बी के हैं। आपके आने वाली फिल्मों के लिए बेस्ट ऑफ लक।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''मैं भी इस बात से सहमत हूं कि आप एक ऐसे कलाकार हैं, जिनको एक्टिंग का क्राफ्ट पता है। हम आपकी आने वाली फिल्मों का इतंजार कर रहे हैं। आपने उल्लेखनीय रूप से अपने कैलिबर को साबित कर दिया है कि आपकी फिल्मों को देखने के लिए पैसे और समय दोनों खर्च किया जा सकता है।''

'हमेशा मेरी तुलना मेरे पिता से की जाती है...'

'हमेशा मेरी तुलना मेरे पिता से की जाती है...'

अभिषेक बच्चन की फिल्म द बिग बुल हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की गई थी। फिल्म स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित है। फिल्म की रिलीज से पहले और बाद में अभिषेक को अक्सर अपने पिता से लगातार तुलना के बारे में पूछा गया है। एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा है, ''आपने मेरी तुलना महानायक अमिताभ बच्चन से की है। मैं उनको बेस्ट मानता हूं। इसलिए आप कौन हैं जो मेरी तुलना उनसे कर रहे हैं? हमेशा मेरी तुलना मेरे पिता से की जाती है, मुझे इसकी अब आदत हो गई है...मैं इसको लेकर ज्यादा घबराता नहीं हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+