थियेटर में मस्ती वाले ट्वीट पर यूजर बोला- 'अपना मुंह बंद रखो', अभिषेक बच्चन ने दे दिया तगड़ा जवाब

नई दिल्ली। अभिनेता अभिषेक बच्चन आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के जवाब देते दिखाई देते हैं। अब एक बार उन्होंने खुद को ट्रोल करने वाले एक शख्स को जवाब दिया है। दरअसल अभिषेक ने ट्वीट करते हुए कहा था कि अब वह थियेटर खुलने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें थियेटर और लोगों को फिल्में देखते हुए दिखाया गया है। जिसे रीट्वीट करते हुए अभिषेक ने लिखा, 'इंतजार नहीं कर सकता। पॉपकॉर्न, समोसा और कोल्ड ड्रिंक... चीयरिंग, ताली बजाना, सीटी बजाना और नाचना। धरती की सबसे अच्छी जगह।'

अपने ट्वीट पर ट्रोल हो गए अभिषेक

अपने ट्वीट पर ट्रोल हो गए अभिषेक

कुछ लोगों को अभिषेक का ये ट्वीट पसंद नहीं आया और उन्होंने अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसपर लोगों ने कहा कि कई देशों की तरह भारत में भी थियेटर अभी तक बंद हैं लेकिन फिर भी बीते कुछ हफ्तों से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'तो आप उन लोगों का बिल भरने के लिए मान गए हो, जो इन थियेटर्स के चलते कोरोना से संक्रमित होंगे? अगर हां तो प्लीज सेलिब्रेट करो और अगर नहीं तो अपना मुंह बंद रखो।' यूजर के इस ट्वीट का अभिषेक बच्चन ने भी तगड़ा जवाब दिया।

अभिषेक ने दिया तगड़ा जवाब

अभिषेक ने दिया तगड़ा जवाब

यूजर के इस ट्वीट के जवाब में अभिषेक ने लिखा, 'क्यों आप एक बार फिर मेरा ट्वीट पढ़ने की कोशिश नहीं करते? मैंने लिखा, इंतजार नहीं कर सकता, जिसका मतलब है कि जब सरकार फैसला लेगी कि थियेटर खोलना अब सुरक्षित है। मैं तभी जाऊंगा, जब जाना सुरक्षित होगा। विवादास्पद होना बंद करें और यहां रूखापन दिखाने की भी कोई जरूरत नहीं है।' बता दें अभिषेक बच्चन और उनका परिवार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था। अभिषेक के अलावा उनके पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी एश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन जुलाई में कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि इसके कुछ हफ्तों बाद इलाज पूरा होने पर सब स्वस्थ हो गए।

अब इस फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक

अब इस फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक

अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही उनकी वेब सीरीज ब्रेथ रिलीज हुई है। इसके साथ ही उनकी एक अन्य फिल्म बिग बुल भी आने वाली है। वहीं अमिताभ बच्चन भी अपना काम शुरू कर चुके हैं। अभिषेक आए दिन ट्रोलर्स को जवाब देते हैं। जब जुलाई में अमिताभ बच्चन अस्पताल में थे, तब किसी यूजर ने अभिषेक से कहा था, 'आपके पिता अस्पताल में भर्ती हैं... अब किसके भरोसे बैठके खाओगे?' जिसका जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा था, 'फिलहाल तो लेटके खा रहे हैं दोनों साथ अस्पताल में।' जिसपर ट्रोल ने जवाब दिया, 'जल्द ठीक हो जाइए सर, हर किसी की किस्मत में लेटके खाना कहां।' जिसपर अभिषेक ने फिर रिप्लाई कर कहा, 'मैं दुआ करूंगा कि जिस स्थिति में हम हैं आप कभी ना आओ और आप हमेशा स्वस्थ और सुरक्षित रहो। आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+