आभा सिंह ने कहा सलमान को आसानी से मिल सकती है बेल
मुंबई। हिट एंड रन केस की याचिकाकर्ता आभा सिंह ने हाईकोर्ट जाते वक्त मीडिया से बातचीत में कहा कि आज सलमान खान को आसानी से बेल मिल सकती है। आभा सिंह की इस बात से साफ है कि सलमान के वकीलों ने मजबूत दलीलें देने की पूरी प्लानिंग कर ली है।
सलमान खान को निचली अदालत ने 5 साल की सजा सुनायी है, जिस पर दो दिन पहले हाईकोर्ट ने सलमान खान को 2 दिन की बेल दे दी थी। आज हाईकोर्ट में सलमान की बेल याचिका पर सुनवायी है। अगर आज सलमान को बेल होती है तो वो यहां से सीधे गैलेक्सी अपार्टमेंट जायेंगे, अन्यथा पुलिस उन्हें सीधे अर्थर रोड जेल ले जायेगी।
अरबाज खान बाइक से कोर्ट पहुंचे
सलमान खान की सुनवाई से पहले सलमान के परिजन कोर्ट पहुंचे। यहां सलमान की बहन अलवीरा पहुंचीं। वहीं अरबाज खान बाइक से ही कोर्ट पहुंच गये।
सलमान की जमानत पर सुनवायी का मामला दूसरे नंबर पर है। पहले एक माले पर सुनवायी होगी, उसके बाद सलमान का नंबर आयेगा।













Click it and Unblock the Notifications