केवल 5 मिनट का ये टेस्ट बताएगा कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं हैं, यूएस कंपनी का दावा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया झेल रही है। इस वायरस का कोई इलाज अभी नहीं मिल पाया है जबकि इसके टेस्ट में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अमेरिका की एक मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनी एबॉट लेबोरेटरीज ने वायरस के संक्रमण के टेस्ट के लिए एक पोर्टेबल टेस्ट का प्रदर्शन किया है। इसमें दावा किया गया है कि कोरोना वायरस का टेस्ट केवल 5 मिनट में किया जा सकता है।

Recommended Video

      Coronavirus का नया Test, अब 5 Minutes में हो पता चल जाएगा COVID-19 के बारे में | वनइंडिया हिंदी
      abbott laboratories claims a test can detect COVID-19 in 5 minutes

      कंपनी का दावा है कि इससे जल्द से जल्द कोरोना वायरस के मामलों की जांच हो सकेगी। इस कंपनी ने कहा है कि कोरोना वायरस का ये टेस्ट उसके ID NOW प्लेटफॉर्म पर होगा, जो एक छोटा, हल्का और पोर्टेबल डिवाइस है। ये मोलिक्यूलर तकनीक पर काम करता है। बता दें कि इस वक्त अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे अधिक संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं।

      लैब ने कहा है कि FDA ने वायरस का पता लगाने के लिए मोलिक्यूलर प्वाइंट ऑफ केयर टेस्ट के लिए EUA जारी कर दिया है। कंपनी द्वारा बताया गया है कि ये केवल 5 मिनट में पॉजिटिव और 13 मिनट में निगेटिव रिजल्ट दे सकता है। बता दें कि इस डिवाइस का इस्तेमाल यूएस में इन्फ्लुएंजा ए और बी, और आरएसवी टेस्ट के लिए किया जाता रहा है। अमेरिका में अभी तक कोरोना वायरस के कारण 1696 लोगों की मौत हुई है।

      फिलहाल, कोरोना वायरस के मरीज की पुष्टि करने में दो दिन या उससे ज़्यादा का वक्त लग रहा है, जिसे देखते हुए दुनियाभर के लैब और वैज्ञानिक इस अवधि को कम करने के लिए टेस्ट किट बनाने में जुटे हैं। इस वायरस का वैक्सीन ना होने के कारण पहले ही बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से करीब 6 लाख लोग संक्रमित हैं जबकि इस वायरस से 27 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+