VIRAL: मम्मी ऐश्वर्या को अभी से ही कॉपी करने लगीं है आराध्या, यकीन नहीं तो देखिए ये वायरल फोटो

ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन अब इतनी बड़ी हो गई हैं कि अपनी मम्मी क ही कॉपी करने लगी हैं। सात साल की आराध्या अब अपनी मम्मी जैसी ही स्टाइल और पोज मारने लगी हैं और इस बात की गवाह उनकी वायरल होती तस्वीरें हैं।

Aishwarya Rai Bachchan

नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन अब इतनी बड़ी हो गई हैं कि अपनी मम्मी क ही कॉपी करने लगी हैं। सात साल की आराध्या अब अपनी मम्मी जैसी ही स्टाइल और पोज मारने लगी हैं और इस बात की गवाह उनकी वायरल होती तस्वीरें हैं। एकदम मम्मी ऐशवर्या जैसा पोज देते आराध्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। कुछ ही घंटों में फोटो पर लाखों लाइक्स भी आ गए हैं।

काले गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन एक ब्रांड प्रमोशन के सिलसिले में इन दिनों पेरिस में हैं। यहां उनके साथ बेटी आराध्या भी हैं। ऐश्वर्या ने पेरिस से अपनी और आराध्या की फोटो शेयर की है जिसमें आराध्या एकदम उनके जैसे पोज दे रही हैं। ऐश्वर्या ने एक झूले के पास अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आज'। इस फोटो में ऐश्वर्या झूले के पास काले रंग के गाउन में पोज दे रही हैं।

मम्मी की कॉपी करने में खूब आगे हैं आराध्या

मम्मी की कॉपी करने में खूब आगे हैं आराध्या

इसके बाद इसी झूले के पास ऐश्वर्या ने आराध्या की भी फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए मम्मी ऐश्वर्या ने लिखा, 'मेरा प्यार'। आराध्या ने इस फोटो में काले और सफेद रंग की फ्रॉक पहनी हुई है और वो एकदम अपनी मम्मी के अंदाज में पोज दे रही हैं। आराध्या ने ऐश्वर्या की ही तरह एक हाथ अपनी कमर पर रखा हुआ है। ऐश्वर्या पेरिस में घड़ी 'लॉन्गिनेस' के ब्रांड प्रमोशन के लिए हैं।

'फन्ने खां' में सिंगर बनीं हैं ऐश्वर्या

'फन्ने खां' में सिंगर बनीं हैं ऐश्वर्या

फिल्मों की बात करें तो ऐश्वर्या जल्द ही फिल्म 'फन्ने खां' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। जहां ऐश्वर्या और अनिल साल 2000 में आई फिल्म 'हमारा दिल आपके पास है' में काम कर चुकी हैं, वहीं राजकुमार राव के साथ ये उनकी पहली फिल्म है। फिल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखिये ट्रेलर-

ये भी पढ़ें: VIRAL: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ब्वॉयफ्रेंड संग घूम रहीं प्रियंका, निक ने एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा हाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+