UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव पर 'आप' ने साफ किया रुख; संजय सिंह बोले- समाजवादी पार्टी को समर्थन देंगे
UP By Polls: उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस शुभारंभ राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किया। इसमें उन्होंने कहा कि आज से यूपी के सभी जिलों, कस्बों में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। एक जिले में 20 लाख सदस्य बनाए जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हम छह माह में 50 लाख सदस्य बनाएंगे। सदस्यता के लिए किसी से कोई भी सदस्यता शुल्क नहीं ली जाएगी। ऑनलाइन बेवसाइट के माध्यमसे भी सदस्य बन सकेंगे। सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी मेंमबरिप के लिए संपर्क कर सकते हैं।
संजय सिंह ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के मन में नफरत भरी है। ये संविधान खत्म करना चाहते हैं, आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।

"बंद स्कूलों को खोला जाए"
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने में मास्टर है। हमारी दो मांग हे- सरकारी स्कूल बंद न किए जाए और सरकारी स्कूल जो बंद किए हैं उसको खोला जाए। BJP ने उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों को इतना बदहाल कर दिया कि लोग वहाँ अपने बच्चों को पढा़ना ही नहीं चाहते हैं। तो 50 बच्चे कैसे पूरे होंगे?
"बेलगाम हो चुकी है यूपी पुलिस"
सांसद संजय सिंह ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में थानों के अंदर जो कुछ भी हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में पुलिस पूरी तरीके से बेलगाम हो चुकी है, कानून का राज खत्म हो चुका है। ऐसे समय में कार्रवाई करने के बजाय योगी आदित्यनाथ इसका संरक्षण कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी को उपचुनाव में समर्थन देने का ऐलान किया
वहीं, यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर संजय सिंह ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में INDIA गठबंधन के दल के रूप में समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन करेगी। भारतीय जनता पार्टी की नफरत और सांप्रदायिकता की राजनीति को रोकना है।












Click it and Unblock the Notifications