गुरुग्रंथ साहिब का अपमान करने पर आशीष खेतान पर केस दर्ज
अमृतसर। पंजाब में चुनाव जीतने की तैयारियों में लगी आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान के खिलाफ सिखों के ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब का अपमान करने पर अमृतसर में केस दर्ज हुआ है। खेतान ने गुरुग्रंथ साहिब से पार्टी के घोषणा पत्र की तुलना की थी।

खेतान ने पिछले दिनों पार्टी के पंजाब चुनाव से जुड़ा घोषणा पत्र को जारी करते हुए बयान दिया था। पार्टी के घोषणा पत्र में श्री हरिमंदिर साहिब जी की तस्वीर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झाड़ू के साथ दिखाया गया है।
FIR filed against AAP's Ashish Khetan under sec 295A (hurting religious sentiments) for comparing party's manifesto with Guru Granth Sahib
— ANI (@ANI_news) July 6, 2016
एसजीपीसी ने इस पर कड़ा एतराज जताया है और इसे सिखों का अपमान बताया है। इसके अलावा आशीष खेतान ने आप के घोषणा पत्र की तुलना श्री गुरुग्रंथ साहिब से कर दी। इससे आहत सिख समुदाय ने माफी मांगने की अपील की थी।
इस विरोध के बाद हालांकि केजरीवाल और आप ने माफी मांग ली थी लेकिन फिर भी आज अमृतसर में आशीष खेतान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications