दिल्ली विधानसभा में रोहतास विधायक सरिता के साथ आता है उनका 2 माह का बच्चा
Recommended Video

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में अक्सर गहमा गहमी दिखती है। पक्ष और विपक्ष के विधायकों के साथ साथ वहां के कर्मचारी ही नजर आते हैं। हालांकि आज सदन में एक और मेहमान आया था। वो मेहमान है रोहतास से विधायक सरिता सिंह का दो माह का बच्चा अद्वैत अभिनव राय। बता दें कि सरिता जहां आप की विधायक हैं, वहीं इनके पति अभिनव राय, भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए आंदोलन में शामिल थे। वहीं दोनों की मुलाकात हुई और वो एक दूसरे को दिल दे बैठ। साल 2016 की अप्रैल में अभिनव और सरिता की शादी हुई थी। अद्वैत का जन्म बीते साल 2017 की 8 नवंबर को हुआ। वो अभी अपनी मां के साथ मीटिंग, उद्घाटनों के कार्यक्रम, बैठकों और विधानसभा में भाग में रहे हैं।

विधानसभा में लाना पसंद करती
मंगलवार को, दिल्ली में चल रहे सीलिंग अभियान का जिक्र कर व्यापारियों के संगठनों से आए पत्रों को पढ़ते हुए कठिनाइयों के बारे में चर्चा की। इस दौरान अद्वैत, पूरे विधानसभा की कार्रवाई के दौरान सोए रहे। जब आप के विधायकों विधानसभा में अपने काम में व्यस्त हो जाते हैं, उनमें से एक या दो हमेशा अद्वैत के लिए मौजूद रहते हैं। चूंकि बच्चे को हर दो घंटे में स्तनपान कराना पड़ता है, ऐसे में सरिता उसे घर पर छोड़ने की जगह विधानसभा में लाना पसंद करती है।

विधायकों में से एक भी अद्वैत के साथ होना चाहिए
मेहरौली से आप के विधायक नरेंद्र यादव, ने कहा, 'कोरम पूरा होना है, लेकिन विधायकों में से एक भी अद्वैत के साथ होना चाहिए। वो आम आदमी पार्टी का भविष्य हैं।' विधायक बंदना ने कहा, 'बच्चा अपनी मां के संघर्ष का समर्थन करता है। महिलाओं को अपने घर और काम पर अपने कर्तव्यों को पूरा करने की आवश्यकता है।'

कोई प्रसव अवकाश नहीं होता
सरिता, विधानसभा उपाध्यक्ष के कमरे में अद्वैत को स्तनपान कराती हैं। सरिता ने कहा कि विधानसभा बहुत ही शांत जगह है लेकिन मैं उसे अन्य निरीक्षणों में भी साथ रखती हूं। तब मैं कार में स्तनपान कराती हूं। मातृत्व अवकाश ना लेने के सवाल पर सरिता ने कहा कि, 'जब हम सरकारी कर्मचारी हैं और हम लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, तब कोई प्रसव अवकाश नहीं है। जिम्मेदारियां हैं जिन्हें पूरा करना है और मैं अपने जीवन के इस चरण का आनंद ले रही हूं।'
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications