जरा कोई जांच तो कराओ, पीएम मोदी गांजा तो नहीं पीते- संजय सिंह
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मेरठ में चुनावी रैली के दौरान सपा-बसपा-आरएलडी के गठबंधन पर हमला बोला, सके बाद आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी की जांच कराओ कहीं गांजा तो नहीं पीते? राजनीतिक दलों को शराब अफ़ीम हीरोइन कोकीन तो कोई चौराहे छाप नेता बोल सकता है प्रधानमंत्री नही। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने सपा-बसपा-आरएलडी के गठबंधन की तुलना शराब से की थी।

मेरठ की रैली को संबोधित करे हुए पीएम मोदी ने कहा कि था सपा का स, आरएलडी का र और बसपा का ब मिलकर सराब होता है और शराब सेहत के लिए हानिकारक होती। शराब पीने से लोग बर्बाद होते हैं, ऐसे में यूपी में यह गठबंधन लोगों को बर्बाद कर देगा, लिहाजा इन लोगों को प्रदेश से दूर रखिए। पीएम मोदी के इसी बयान पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने पीएम मोदी की तुलना सड़क छाप नेता से की है। संजय सिंह ने कहा कि इस तरह का बयान तो कई सड़क छाप नेता भी नहीं देता है।
गौरतलब है कि चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बचपन से गरीबी हटाओ का नारा सुन रहा हूं, कांग्रेस ने गरीबों से गद्दारी की, कांग्रेस को हटाइए, गरीबी अपने आप चली जाएगी। वहीं, 'मिशन शक्ति' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट पर भी उन्होंने पलटवार किया। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के वर्ल्ड थिएटर डे वाले तंज पर पलटवार करते हुए कि जो लोग A-SAT और थिएटर सेट के बीच का अंतर नहीं समझ पा रहे हैं, हम उनके बारे में क्या कह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications